मुंबई: छत्रपति शिवाजी एयरपोर्ट पर फ्लाइट की सीट में छुपाया ढाई करोड़ का सोना बरामद
मुंबई। मुंबई के छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एयर इंटेलीजेंस यूनिट के अफसरों ने भारी मात्रा में सोना बरामद किया है, जिसे फ्लाइट की सीटों के कुशन में छुपाया गया था। जेट एयरवेज की एक फ्लाइट के भीतर छुपाए गए इस सोने की कीमत 2,59,04,146 बताई गई है। एयर इंटेलीजेंस यूनिट ने 1000 ग्राम के छह टुकड़े 2990 ग्राम के सोने के टुकड़े बरामद किए हैं।

ये कोई पहला मौका नहीं है जब सोने की चोरी या स्मगलिंग का मामला सामने आया हो। हाल ही में राजस्थान के कोटा में इनकम टैक्स ऑफिस से सवा 2 करोड़ रुपए का सोना चोरी हो गया था। हालांकि पुलिस ने इस मामले महज 3 घंटों में सुलझाते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी हुआ 2 करोड़ 24 लाख 90 हजार 626 रुपए के सोने की ज्वैलरी को भी बरामद कर लिया था।
12 अप्रैल को चंदौली रेलवे स्टेशन पर सोने की तस्करी कर रहे एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया था, इसके पास से सोने के सात बिस्किट बरामद किए गए हैं। ये सोना कोलकाता से जयपुर के लिए भेजा रहा था जिसे दोपहर लगभग 3 बजे मुगलसराय रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने चेकिंग के दौरान कब्जे में लिया।












Click it and Unblock the Notifications