एक छोटे से डिब्बे में रखे थे 1.7 करोड़ रुपये, दुबई ले जाने की थी प्लानिंग, गिरफ्तार
नई दिल्ली। मुंबई के छत्रपति साहूजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शनिवार को सुरक्षाकर्मियों ने 3 यात्रियों को गिरफ्तार किया। सुरक्षाकर्मियों ने इनके पास से 2 लाख 75 हजार अमेरिकी डॉलर (लगभग 1.13 करोड़ रुपये) बरामद किए। ये तीनों यात्री दुबई जा रहे थे। इन्होंने अपने सामान में इन पैसों को छुपा कर रखा था।

सुरक्षाकर्मी भी छोटा डिब्बा देखकर रह गए हैरान
एयरपोर्ट पर सामान की तलाशी कर रहे सुरक्षाकर्मी उस वक्त हैरान रह गए जब दुबई जा रहे 3 यात्रियों की समान की तलाशी के दौरान इन्हें एक छोटा सा डिब्बा मिला। देखने में छोटे लग रहे इस डिब्बे को देखकर कोई भी नहीं सोच सकता था कि इसके अंदर 1 करोड़ 73 लाख रुपये रखे गए होंगे। डिब्बे को चारों तरफ से एल्यूमिनियम फॉयल से लपेटा गया था जिससे की स्कैनर यह पता न लगा पाए कि डिब्बे के अंदर क्या रखा गया है।

एयरहोस्टस भी 3.5 करोड़ के साथ हुई थी गिरफ्तार
बता दें कि इस तरह पैसों की अवैध स्मलिंग की यह पहली घटना नहीं है। अभी हाल ही में जेट एयरवेज की एक एयरहोस्टेस को गिरफ्तार किया था जो हवाला के जरिये विदेशी करंसी बाहर भेजती थी। डीआरआई को उसके पास से 3.5 करोड़ रुपये की कीमत के डॉलर बरामद हुए थे। एयरहोस्टेस को दिल्ली से हांगकांग जा रही फ्लाइट से गिरफ्तार किया गया।

दो महीने से देश का पैसा भेज रही थी बाहर
ये एयरहोस्टेस पिछले दो महीने से देश से विदेश करंसी बाहर भेज रही थी। अपना जुर्म कबूलते हुए एयरहोस्टेस ने डीआरआई को बताया कि रकम का 50 प्रतिशत वो खुद लेती थी। एयरहोस्टेस के पकड़े जाने के बाद से बाकी जगह भी छापेमारी चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications