एअर इंडिया के कर्मचारियों को परेशान कर रहे हैं सोसायटी के लोग, एयरलाइन की ये खास अपील
नई दिल्ली। सरकारी विमान सेवा कंपनी एअर इंडिया के चालक दल के सदस्य जिन सोसाइटी में रहते हैं वहाँ उनके पड़ोसी उन्हें परेशान कर रहे हैं। ये सभी विदेशों में गए थे। क्रू मेंबर्स की इन परेशानियों को लेकर एअर इंडिया ने प्रशासन और आम लोगों से एक अपील की है। एयर इंडिया ने रविवार को बताया कि एयरलाइन्स की टीम ने विदेशों में कोराना वायरस से प्रभावित इलाकों से भारतीय नागरिकों को निकालने का सराहनीय काम किया है।

एअर इंडिया ने लिखा कि लोग ये तक भूल जाते हैं कि एयर इंडिया के इन नायकों के कारण ही कईयों के साथी, मां-बाप, भाई-बहन या बच्चे कोरोना प्रभावित इलाकों से लौट कर वापस आ सके हैं। एअर इंडिया ने पुलिस वगैरह जैसी संस्थाओं से मदद मांगी। संस्थाएं ये तय करें कि एयर इंडिया के कर्मचारियों से लोग सलीके से पेश आएं, उन्हें आदर और आजादी मिले। एअर इंडिया की मेडिकल टीम ने क्रु मेंबर्स को विशेष गाइडलाइंस जारी किया है।
विदेशों में फंसे लोगों को निकालने में अहम भूमिका निभाने वाली एअर इंडिया की पीएम मोदी और सरकार के मंत्रियों ने तारीफ की थी। कंपनी ने कहा कुछ लोग यह भूल जा रहे कि अपने फंसे करीबियों को वापस बुलान के लिए ये क्रू मेंबर्स लगातार मेहनत कर रहे हैं। लेकिन सोसाइटी के लोग इसकी तारीफ करने की बजाय उन्हें परेशान कर रहे हैं। वे उन्हें घर से निकलने से रोक रहे हैं और कई बार उन्होंने पुलिस को बुला लिया है।
एयरलाइन ने कहा कि, लॉ एनफोर्समेंट एजेंसियों और आम लोगों से अपील की है कि वो क्रू मेंबर्स के सही बर्ताव करें। उनकी इज्जत करें और आम नागरिक की तरह ही पेश आएं।












Click it and Unblock the Notifications