उड़ान के 12 मिनट बाद बीच रास्ते से वापस लौटी Air India की फ्लाइट, मुंबई में की इमरजेंसी लैंडिंग

Air India Flight Emergency Landing: बीते कुछ महिनों से फ्लाइट में गडबड़ी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन कोई ना कोई खबर विमान में तकनीकी मुद्दे से जुड़ी सामने आ ही जाती है। अब एयर इंडिया की मुंबई-कालीकट फ्लाइट में ऐसी ही समस्या के चलते उड़ान को बीच रास्ते से वापस मुंबई लौटना पड़ा। घटना मुंबई के छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट की है, जहां उड़ाने के 12 मिनट बाद ही इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।

Air India flight

मुंबई-कालीकट फ्लाइट में आई परेशानी

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक मुंबई-कालीकट सेक्टर में 110 से अधिक यात्रियों को लेकर एयर इंडिया की एक उड़ान (एआई 581) एक तकनीकी समस्या के कारण अपने पुशबैक के कुछ मिनट बाद लौट आई। हालांकि पूरी जांच के बाद फ्लाइट को टेक ऑफ के लिए तैयार किया गया।

3 घंटे की देरी से उड़ी फ्लाइट

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि फ्लाइट एआई 581, तकनीकी समस्या के कारण सुबह 6.13 बजे पुशबैक के बाद वापस 6.25 बजे वापस लौटी। इंजीनियरिंग जांच के बाद उड़ान अब टेक-ऑफ के लिए तैयार है। प्रवक्ता ने कहा कि लगभग 3 घंटे की देरी हुई।

114 लोग थे फ्लाइट में सवार

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए कहा कि फ्लाइट लगभग 3 घंटे की देरी से चली। बोर्ड पर 114 लोग थे। एयर इंडिया सुरक्षा मुद्दों को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है, इसलिए विमान को फिर से संचालन के लिए मंजूरी देने से पहले पूरी तरह से जांच की गई।

आपको बता दें कि इससे पहले इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट में भी शुक्रवार को तकनीकी खराबी की खबर मिली थी। फ्लाइट कोलकाता से मुंबई जा रही, जिसको उड़ान भरने के कुछ देर बाद वापस लौटना पड़ा था। घटना शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे की थी, जहां कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फ्लाइट को उड़ान भरने के बाद वापस उतारा गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+