यात्री ने खोल दिया हवाई जहाज का आपातकाल द्वार, बोला- फ्रेश हवा खाना चाहता हूं

मुंबईः मानसून के सीजन में हवाई यात्रियों को काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। खराब मौसम के कारण कई बार फ्लाइट लेट हो जाती हैं तो कई बार उड़ान भरने से पहले कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लेकिन, सोमवार रात को गोवा के एयरपोर्ट पर एक यात्रियों को एक अजीबोगरीब हालात का सामना करना पड़ा। अहमदाबाद से मुंबई जा रहे एयरइंडिया के विमान AI-985 को खराब मौसम के कारण गोवा में लैंड करना पड़ा।

यात्री ने खोल दिया आपातकालीन द्वार

यात्री ने खोल दिया आपातकालीन द्वार

इससे कई यात्री परेशान हो गए। गोवा में कई घंटों तक यात्रियों को इंतजार करना पड़ा। इसी दौरान कई घंटों से हवाई जहाज में बैठे एक यात्री ने आपातकालीन खिड़की को खोल दिया। जब क्रू ने यात्री से पूछा कि उसने ऐसा क्यों किया तो यात्री का कहना था कि वो फ्रेश हवा खाना चाहता है। हवाई जहाज में कई घंटों से बैठने के कारण यात्री काफी परेशान था।

कई घंटों पर गोवा एयरपोर्ट पर खड़ा रहा विमान

कई घंटों पर गोवा एयरपोर्ट पर खड़ा रहा विमान

प्राप्त जानकारी के मुतबिक, एयरइंडिया का विमान सोमवार को शाम को करीब 7.30 बजे अहमदाबाद से मुंबई के लिए उड़ा था। कुछ देर की उड़ान के बाद यात्रियों को बताया गया कि मुंबई में खराब मौसम के कारण गोवा में लैंडिंग कराई जा रही है। करीब 9.40 पर विमान गोवा में उतर गया। लैंड करने के बाद कई घंटों पर यात्रियों को इंतजार करना पड़ा। इस दौरान एक यात्री ने आपातकाल खिड़की को खोल दिया, विमान को गोवा में मुंबई उड़ान भरने में काफी इंतजार करना पड़ा। करीब 10 घंटे बाद विमान मुंबई पहुंचा।

एयरइंडिया की ओर से नहीं आया है कोई बयान

एयरइंडिया की ओर से नहीं आया है कोई बयान

हवाई नियमों के मुताबिक, आपातकाल खिड़की खुलने के बाद पहले उसे दोबारा स्थापित करना होता, उसके बाद ही हवाई जहाज उड़ान भर सकता है। आपातकाल खिड़की को दोबारा लगाने में काफी समय लगा, जिसके कारण विमान कई देर तक उड़ान नहीं भर सका। काफी घंटों के इंतजार के बाद विमान मुंबई पहुंचा। इस पूरे मामले में एयरइडिया की ओर से कोई बयान नहीं आया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+