Air India ने Israel Iran War के बीच जारी की एडवाइजरी, मिडिल ईस्ट, अमेरिका और यूरोप की कई फ्लाइट्स रद्द
Air India Advisory: इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष की वजह से मिडिल ईस्ट में हालात बहुत तनावपूर्ण बन गए हैं। कतर में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर इजरायल ने मिसाइलें दागी हैं जिसका वैश्विक असर नजर आ रहा है। एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस ने एडवाइजरी जारी की है। कतर, कुवैत, इराक और यूएई ने अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है। हालांकि, मंगलवार दोपहर तक विमानन कंपनियों ने परिचालन अगले 24 घंटे में फिर से शुरू करने की बात कही है। दुनिया भर से मध्य पूर्व, यूरोप और अमेरिका जाने वाली कई उड़ानें रद्द की गई है। नई दिल्ली से अमेरिका, यूरोप और मिडिल ईस्ट जाने वाली 20 से ज्यादा उड़ानें मंगलवार को रद्द की गई हैं।
कतर और दुबई एशिया से यूरोप और अमेरिका जाने वाले विमानों के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट्स और स्टॉपेज के लिए इस्तेमाल होता है। दोनों ही देशों ने अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है जिसकी वजह से पूरी दुनिया की उड़ानें प्रभावित हुई हैं। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली से मिडिल ईस्ट जाने वाली 20 उड़ानें अब तक रद्द की गई हैं। लखनऊ से दम्मम, मुंबई से कुवैत और अमृतसर से दुबई जाने वाली फ्लाइट अरब सागर से ही लौट गई है।

यह भी पढ़ें: ट्रंप के सीजफायर का क्या है सच, ईरान-इजरायल ने मान ली अमेरिकी राष्ट्रपति की बात? जानें पूरी खबर
Air India ने जारी की एडवाइजरी
एअर इंडिया ने फ्लाइट्स रद्द करने की जानकारी देते हुए कहा, 'मिडिल-ईस्ट, अमेरिका के पूर्वी तट और यूरोप की तरफ जाने वाले सभी ऑपरेशन्स को तत्काल प्रभाव से रद किया जा रहा है। अमेरिका से भारत आने वाली फ्लाइट्स भी एयरपोर्ट पर वापस लौट गईं हैं।'विमानन कंपनी की ओर से जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि कोई भी नया अपडेट आते ही इसकी सूचना यात्रियों को दी जाएगी। एमिरेट्स, इंडिगो और कतर एयरवेज समेत दूसरी एयरलाइंस की भी अलग-अलग डेस्टिनेशन पर जाने वाली कई फ्लाइट्स रद्द कर दी गई हैं। विमानों का परिचालन स्थगित होने की वजह से वैश्विक स्तर पर यात्रियों को परेशानी झेलना पड़ी है।
Air India का ऐलान, 'धीरे-धीरे शुरू करेंगे ऑपरेशन'
युद्ध की स्थिति टलने से मिडिल ईस्ट में धीरे-धीरे एयर स्पेस खुलने लगे हैं। एयर इंडिया ने ऐलान किया है कि 25 जून से धीरे-धीरे फ्लाइट्स का ऑपरेशन शुरू किया जाएगा। मंगलवार को ही इसके लिए तैयारी शुरू कर दी जाएगी। ईस्ट कोस्ट, अमेरिका और कनाडा के लिए फ्लाइट ऑपरेशन जल्द से जल्द शुरू कर दिया जाएगा। कुछ फ्लाइट्स तय समय से देरी से उड़ सकती हैं और कुछ की टाइमिंग और रूट में थोड़ा बदलाव किया जा सकता है। एयर इंडिया अपने यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए हर संभव कोशिश करेगी। एयर इंडिया के लिए यात्रियों की सुरक्षा प्राथमिकता है और सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखकर हम असुरक्षित हवाई क्षेत्र से नहीं निकलेंगे।
मिडिल ईस्ट में बिगड़े हालात से कई सेक्टर प्रभावित
मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष की वजह से एविएशन, होटल इंडस्ट्री और टूरिज्म सेक्टर बुरी तरह से प्रभावित हो सकते हैं। सीजफायर की घोषणा का असर वैश्विक मार्केट पर भी नजर आ रहा है। भारतीय एविएशन सेक्टर में दोहा और दुबई जैसे एयरपोर्ट बहुत महत्व रखते हैं।
एयर इंडिया, इंडिगो, अमीरात ग्रुप, कतर एयरवेज, ऐतिहाद, अकासा, स्पाइसजेट, एयर अरेबिया जैसी कई एयरलाइंस का परिचालन और लॉजिस्टिक सपोर्ट इन दोनों एयरपोर्ट से होता है। भारत से ज्यादातर फ्लाइट्स दोहा, अबू धाबी और दुबई की तरफ जाती हैं। ऐसे में मिडिल-ईस्ट में बढ़ता तनाव भारत की कई विदेशी उड़ानों को प्रभावित कर सकता है।
यह भी पढ़ें: कतर में ईरान के हमले के बाद इंडिगो, एयर इंडिया और अकासा ने मिडिल-ईस्ट की सभी फ्लाइट निलंबित की












Click it and Unblock the Notifications