Air India की मुंबई-बेंगलुरू फ्लाइट का बीच हवा में इंजन हुआ खराब, ‘PAN PAN’ कॉल ने बचाई 47 यात्रियों की जान

मुंबई से बेंगलुरु जा रही एयर इंडिया की एक उड़ान में गुरुवार को बीच हवा में इंजन खराब होने के बाद हड़कंप मच गया। घटना के तुरंत बाद, पायलट ने रेडियो पर "पैन पैन" की इमरजेंसी घोषणा की , जिसके बाद विमान को वापस मुंबई हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतारा गया। अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है।

उड़ान भरने के 20 मिनट बाद ही लौटी फ्लाइट

यह घटना फ्लाइट AI 2812 के साथ हुई जो एक A320 नियो विमान था। विमान को सुबह 2:05 बजे उड़ान भरनी थी, लेकिन यह लगभग 2:15 बजे रवाना हुआ। तकनीकी खराबी के कारण, विमान ने उड़ान भरने के लगभग 20 मिनट बाद, यानी लगभग 2:35 बजे मुंबई हवाई अड्डे पर वापसी की।

Air India

प्‍लेन से जोर आवाज और चिंगारियां निकलती आई नजर

अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों ने टेक-ऑफ के दौरान विमान से "जोरदार आवाज आने और चिंगारियां निकलने" की सूचना दी थी। एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया, "उपलब्ध आधिकारिक जानकारी के अनुसार, टेक-ऑफ के समय एक आवाज सुनी गई और चिंगारियां देखी गईं। पायलट ने 'पैन पैन' घोषित किया और उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद विमान को हवाई अड्डे पर वापस ले आया।"

बीच हवा में खराब हो गया था इंजन

बाद में पता चला कि विमान का इंजन नंबर 2 खराब हो गया था। हालांकि, एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने इस घटना को एक "संदिग्ध तकनीकी समस्या" बताया। प्रवक्ता ने कहा, "9 अप्रैल को मुंबई से बेंगलुरु के लिए उड़ान AI2812 ने मानक संचालन प्रक्रियाओं के अनुसार, एहतियात के तौर पर टेक-ऑफ के तुरंत बाद मुंबई वापसी की।"

"PAN PAN" कॉल क्‍या होती है?

एविएशन में "PAN PAN" एक इमरजेंसी रेडियो कॉल होती है, जिसका उपयोग तब किया जाता है जब विमान में कोई गंभीर समस्या तो होती है, लेकिन स्थिति तुरंत जानलेवा नहीं होती। इसका मतलब होता है कि पायलट को सहायता या प्राथमिकता की जरूरत है, पर विमान अभी भी नियंत्रण में है।

क्‍या बोला एयर इंडिया?

प्रवक्ता ने बताया, "विमान सुरक्षित रूप से उतर गया और एयर इंडिया के सुरक्षा मानकों के अनुरूप विस्तृत तकनीकी जांच से गुजर रहा है। हम अपने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हैं।" कंपनी ने यह भी बताया कि मुंबई हवाई अड्डे की टीमों ने तत्काल सहायता प्रदान करते हुए एक वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की।

सभी 47 यात्रियों की बची जान

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा, "हमारे यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा और भलाई हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता बनी हुई है।" एक हवाई अड्डे के अधिकारी ने भी इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि "स्थानीय स्टैंडबाय" घोषित किया गया और विमान सुरक्षित रूप से उतर गया। अधिकारियों के अनुसार, विमान में सवार सभी 47 यात्री सुरक्षित थे और विमान को फिलहाल ग्राउंडेड कर दिया गया है। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि वैकल्पिक विमान ने लगभग 4:45 बजे उड़ान भरी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+