शिवसेना सांसद का माफी मांगना नहीं आया काम, एयर इंडिया ने फिर कैंसिल किए 2 टिकट

सांसद रविंद्र गायकवाड़ ने सदन में कहा था कि आखिर मेरी गलती क्या है? शिवसेना सांसद ने पूछा था कि आखिर दिल्ली पुलिस ने मेरे ऊपर हत्या की साजिश का केस दर्ज किया है। एफआईआर दर्ज की गई है।

नई दिल्ली। एयर इंडिया ने एक बार फिर महाराष्ट्र के उस्मानाबाद से शिवसेना सांसद रवींद्र गायकवाड़ का टिकट कैंसिल कर दिया है।

एयरलाइंस के प्रवक्ता की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार 17 और 24 अप्रैल को क्रमशः दिल्ली से मुंबई और मुंबई से दिल्ली का टिकट कैंसिल कर दिया है। बता दें कि सांसद गायकवाड़ पर आरोप है कि उन्होंने एयर इंडिया के स्टाफ की पिटाई सैंडल से की थी।

इससे पहले स्पाइस जेट कर चुका है कैंसिल

इससे पहले स्पाइस जेट कर चुका है कैंसिल

इससे पहले भी 28 मार्च को 29 मार्च की यात्रा करने के लिए रवींद्र ने मुंबई से दिल्ली तक का टिकट बुक किया था। मिली जानकारी के मुताबिक गायकवाड़ ने बुधवार (29 मार्च) का टिकट बुक किया था। लेकिन उसे एयर इंडिया ने कैंसिल कर दिया था। इतना ही नहीं इसके बाद प्राइवेट जेट से जाने की कोशिश में रवींद्र ने 2 अप्रैल को स्पाइसजेट में पुणे से अहमदाबाद जाने का टिकट बुक कराया था लेकिन वह भी रद्द हो गया। स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने बताया था कि सांसद ने फ्लाइट का टिकट बुक कराया था लेकिन कंपनी के रिजर्वेशन सिस्टम ने उनका नाम देखकर टिकट रद्द कर दिया।

लोकसभा में उठा था मुद्दा

लोकसभा में उठा था मुद्दा

वहीं गुरुवार को शिवसेना सांसद रविंद्र गायकवाड़ के एयर इंडिया समेत दूसरे एयरलाइन्स के बैन करने का मुद्दा लोकसभा में उठाया गया था। खुद शिवसेना सांसद रविंद्र गायकवाड़ ने लोकसभा में अपना पक्ष रखा था। एयरलाइन्स ने कैसा दुर्व्यवहार किया ये सबके सामने है। गायकवाड़ ने कहा कि मेरा क्या गुनाह है? बिना जांच के मीडिया ट्रायल चल रहा है। शिवसेना सांसद रविंद्र गायकवाड़ ने कहा कि जनता के प्रतिनिधि के साथ बुरा बर्ताव किया गया। एयर इंडिया के अधिकारी ने मुझे धक्का दिया।

गायकवाड़ ने कहा था..

गायकवाड़ ने कहा था..

शिवसेना सांसद ने सदन में कहा था कि एयर इंडिया कर्मचारी से जब मैंने पूछा कि आखिर तुम कौन हो तो उन्होंने कहा कि मैं एयर इंडिया का बाप हूं। फिर उन्होंने मुझसे पूछा कि आखिर तुम कौन हो। मैंने कहा कि मैं एमपी हूं। इस पर एयर इंडिया कर्मचारी ने कहा कि एमपी हो तो क्या हुआ, नरेंद्र मोदी हो क्या? शिवसेना सांसद ने कहा था कि एयर इंडिया अधिकारी ने मेरे साथ अभद्रता की। अधिकारी ने मुझे धक्का मारा तो मैंने उसे धक्का मारा। मुझे पहले धक्का मारा गया, उसके बाद मैंने धक्का मारा। हालांकि लोकसभा में उन्होंने चप्पल मारने की बात कबूल नहीं की।

रवींद्र ने सदन में कहा

रवींद्र ने सदन में कहा

लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन का संबोधित करते हुए शिवसेना सांसद रविंद्र गायकवाड़ ने सदन में क हाथा कि आखिर मेरी गलती क्या है? शिवसेना सांसद ने पूछा था कि आखिर दिल्ली पुलिस ने मेरे ऊपर हत्या की साजिश का केस दर्ज किया है। एफआईआर दर्ज की गई है। शिवसेना सांसद ने गृहमंत्री से पूछा है कि आखिर किस नियम के तहत मेरे खिलाफ दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया गया है। फिलहाल गृहमंत्री राजनाथ सिंह से इस मुद्दे पर शिवसेना सांसद ने अपना विरोध जताया।

सदन से मांगी थी माफी

सदन से मांगी थी माफी

शिवसेना सांसद ने आखिर में कहा था कि इस पूरे घटनाक्रम में अगर सदन में किसी को दुख पहुंचा तो उसके लिए माफी मांगता हूं, लेकिन एयर इंडिया से कोई माफी मांगने को वो तैयार नहीं हुए। दूसरी ओर एयर इंडिया ने जिस तरह से शिवसेना सांसद रविंद्र गायकवाड़ को बैन किया है, उसको वापस लेने की मांग भी शिवसेना की ओर से की गई। शिवसेना सांसद अनंत गीते ने इस मुद्दे पर सरकार से पक्ष रखने और शिवसेना सांसद पर एयरलाइन्स के बैन को वापस लेने की मांग की थी वहीं इस पूरे विवाद पर नागरिक उड्डयन मंत्री अशोक गजपति राजू ने कहा था कि कानून अपना काम कर रहा है। सुरक्षा को लेकर कोई समझौता नहीं होगा।

नहीं उड़ने देंगे विमान

नहीं उड़ने देंगे विमान

दूसरी ओर सरकार की ओर से सहयोग नहीं मिलने पर शिवसेना सांसदों ने अशोक गजपति राजू से बदसलूकी की खबरे आई हैं। हालांकि शिवसेना सांसद अनंत गीते की ओर से कहा गया है कि उनसे कोई बदसलूकी नहीं की गई है। शिवसेना की ओर से धमकी दी गई है कि अगर जल्द ही शिवसेना सांसद रविंद्र गायकवाड़ से एयरलाइन्स का बैन नहीं हटा तो मुंबई से एक भी एयर इंडिया की फ्लाइट उड़ने नहीं देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+