एयर इंडिया का सर्वर 5 घंटे रहा ठप, दुनियाभर में एयरपोर्ट पर फंसे रहे यात्री
नई दिल्ली। एयर इंडिया का सर्वर डाउन होने से शनिवार को यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सर्वर में दिक्कत आने के कारण एयर इंडिया की घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर भी काफी असर पड़ा। जानकारी के मुताबिक, ये दिक्कत एयरलाइंस के SITA सर्वर में हुई थी जिसकी वजह से यात्री सुबह 3.30 से परेशान रहे। एयर इंडिया के सीएमडी अश्वनी लोहानी का बयान आया है। उन्होंने कहा है कि सर्वर रिस्टोर हो गया है।

सर्वर खराब होने के कारण यात्रियों को बोर्डिंग पास भी नहीं मिल पा रहा था। दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में यात्री फंसे हुए थे। वहीं, एयर इंडिया ने इस असुविधा के लिए खेद जताते हुए कहा कि सर्वर को जल्द से जल्द रिकवर करने की कोशिश की जा रही है और उनकी टीम इस काम में जुटी है।
पढ़ें लोकसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज
5 घंटे तक दुनियाभर में यात्री रहे परेशान
सुबह 3.30 बजे से एयर इंडिया का सर्वर डाउन होने के कारण घरेलू ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर भी असर पड़ा। दुनियाभर में एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में यात्री फंसे हुए थे। उड़ानों में देरी होने की वजह से परेशान यात्री सोशल मीडिया के जरिए शिकायत कर रहे थे। मुंबई एयरपोर्ट पर फंसे एक यात्री ने शिकायत करते हुए ट्वीट किया कि एयरपोर्ट पर कम से कम 2 हजार यात्री फंसे हैं।
SITA सॉफ्टवेयर डाउन होने से हुई यात्रियों को परेशानी
पूरे भारत में SITA सॉफ्टवेयर डाउन होने के कारण यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। कुछ यात्रियों का कहना था कि उन्हें एयर इंडिया के कर्मचारियों से संतोषजनक जवाब भी नहीं मिल रहा है। जबकि एयर इंडिया ने कहा कि सर्वर को जल्दी ठीक कर लिया जाएगा, टेक्निकल टीम सुबह से सर्वर को ठीक करने में जुटी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications