एयर इंडिया ने फिर शुरू की ढाका रूट पर उड़ानें, यात्रियों को दी जा रही हैं ये छूट

एयर इंडिया 6 अगस्त 2024 को दिल्ली-ढाका-दिल्ली सेक्टर पर अपनी शाम की उड़ानें AI 237/238 संचालित करेगी। इसके अलावा, ढाका में मौजूदा हालातों के कारण, एयर इंडिया 4 से 7 अगस्त के बीच ढाका से आने-जाने वाली किसी भी एयर इंडिया की उड़ान पर पुष्टि की गई है।

इसके अलावा एयर इंडिया अपने यात्रियों को टिकटों को रिशेड्यूल करने की भी छूट दे रहा है। बता दें कि इससे पहले एयर इंडिया ने सोमवार को बांग्लादेश में बढ़ती अशांति के बीच ढाका से आने-जाने वाली उड़ानें रद्द कर दी थीं।

कौन की टिकट हो सकती हैं रिशेड्यूल

यह छूट 4 से 7 अगस्त 2024 के बीच ढाका से आने-जाने वाली सभी एयर इंडिया उड़ानों पर लागू होगी। इस ऑफ़र के लिए पात्र वे यात्री होंगे, जिन्होंने 5 अगस्त या उससे पहले अपनी टिकटें बुक की होंगी।

एयर इंडिया ने ट्वीट किया, "एयर इंडिया 6 अगस्त 2024 को दिल्ली-ढाका-दिल्ली सेक्टर पर अपनी शाम की उड़ानें AI237/238 संचालित करेगी। ढाका की मौजूदा स्थिति को देखते हुए एयर इंडिया अपने यात्रियों को राहत देते हुए टिकट रीशेड्यूल करने का मौका दे रही है। यह सुविधा 4 से 7 अगस्त 2024 के बीच ढाका आने-जाने वाली एयर इंडिया की सभी फ्लाइट्स के लिए है। ये वो फ्लाइट हैं जिनकी बुकिंग 5 अगस्त या उससे पहले की गई है।

ग्राहक सुरक्षा और सहायता

एयरलाइन ने इस बात पर भी जोर दिया कि ग्राहक और चालक दल की सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। अधिक जानकारी चाहने वाले यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे दिए गए फ़ोन नंबर पर एयर इंडिया के सहायता केंद्र से संपर्क करें या उनकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।

एयर इंडिया ने अपने ट्वीट में अधिक जानकारी के लिए इन नंबरों 011 69329333, 011 69329999 पर संपर्क करने के लिए कहा है। इसके अलावा यात्री वेबसाइट http://airindia.com जाकर मौजूदा स्थिति के अनुसार जानकारी ले सकते हैं।

दरअसल कल एयर इंडिया और इंडिगो समेत कई एयरलाइन्स ने ढाका के लिए निर्धारित उड़ानें रद्द कर दी थीं। एयर इंडिया की ओर से कहा गया था कि, एयर इंडिया के प्रवक्ता ने सोमवार को कहा था, 'बांग्लादेश में उभरती स्थिति को देखते हुए हमने ढाका से आने-जाने वाली अपनी उड़ानों का निर्धारित संचालन तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। हम लगातार स्थिति पर नजर रख रहे हैं। ढाका से आने-जाने के लिए कन्‍फर्म टिकट वाले अपने यात्रियों को सहायता प्रदान कर रहे हैं। इसमें रीशेड्यूलिंग और कैंसिलेशन फीस पर एक बार की छूट शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+