Video: आसमान में खराब हुआ एअर इंडिया के विमान का एसी, यात्रियों ने दिया धरना

नई दिल्ली। सरकारी विमानन सेवा एअर इंडिया की दिल्ली से बागडोगरा की उड़ान में यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मिली जानकारी के अनुसार एयर कंडीशन सिस्टम में खराबी के बावजूद फ्लाइट को टेक ऑफ कर दिया गया। इसके बाद यात्री पूरी यात्रा के दौरान परेशान होते रहे और हवा के लिए अखबार और बुकलेट का यूज कर रहे थे।

Video: आसमान में खराब हुआ एअर इंडिया के विमान का एसी, यात्रियों ने दिया धरना

यात्री ने कहा...

समाचार एजेंसी एएनआई की ओर से जारी किए गए वीडियो में किसी स्टाफ ने जब वीडियो बनाने से मना किया तो यात्री ने कहा कि एक तो 30,000 रुपए देकर इमरजेंसी में टिकट बुक किया। अब एसी नहीं चल रहा है। कह रहे हैं कि वीडियो भी ना बनाओ। क्यों ना बनाए वीडियो? सारे रास्ते पब्लिक परेशान हो रही है। पैसे नहीं दिए क्या किसी ने?

कल चला था विमान

बता दें कि बागडोहरा से एअर इंडिया की फ्लाइट रविवार (2 जुलाई ) को दोपहर 1.50 पर टेक ऑफ हुई थी और दिल्ली समय से 25 मिनट पहले शाम 3. 40 पर लैंड किया। जबकि इसकी रियल टाइमिंग शाम 4.05 मिनट है। इस पूरे मसले पर फिलहाल एअर इंडिया की ओर से कोई स्पष्टीकरण या बयान नहीं जारी किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+