Air India: क्या 787 बोइंग विमानों के फ्यूल कंट्रोल स्विच में कोई गड़बड़ी मिली? एयर इंडिया ने दिया ये जवाब
Air India: गुजरात के अहमदाबाद में 12 जून को हुए प्लेन हादसे के बाद से ही बोइंग विमानों को लेकर लोगों के मन में काफी शंकाएं और सवाल हैं , जिसके मद्देनजर एविएशन सेफ्टी ने सभी बोइंग 787 और 737 विमानों के फ्यूल कंट्रोल स्विच को 'लॉक' चेक करने का आदेश दिया गया था, इस काम को एयर इंडिया ने बुधवार को पूरा कर लिया।
अपने सभी बोइंग 787 विमानों का फ्यूल कंट्रोल स्विच चेक करने के बाद एयर इंडिया ने कहा कि 'सभी लॉक सेफ है और इनमें किसी भी तरह की कोई खराबी नहीं पाई गई है।'

हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक एयर इंडिया के एक अधिकारी ने कहा कि 'एयरलाइन ने पायलटों को सतर्क रहने और तकनीकी लॉग में किसी भी खराबी की रिपोर्ट तुरंत करने को कहा है, फिलहाल हमारी जांच में किसी में भी कोई खामी नहीं पाई गई है।'
'निरीक्षण पूरा हो चुका है और कोई समस्या नहीं पाई गई है'
'अधिकारी ने एयर इंडिया के पायलटों को भेजे गए एक आंतरिक संदेश का हवाला देते हुए कहा, 'सप्ताहांत में, हमारी इंजीनियरिंग टीम ने हमारे सभी बोइंग 787 विमानों पर ईंधन नियंत्रण स्विच (FCS) के लॉकिंग तंत्र पर एहतियाती निरीक्षण शुरू किया, निरीक्षण पूरा हो चुका है और कोई समस्या नहीं पाई गई है।'
डीजीसीए ने एयरलाइनों को दिए थे निर्देश (Air India)
आपको बता दें कि यह निरीक्षण पिछले महीने हुई अहमदाबाद विमान दुर्घटना के बाद बढ़ी हुई जांच के जवाब में आया है, जिसमें 260 लोग मारे गए थे। डीजीसीए ने एयरलाइनों को अपने बोइंग 787 और 737 विमानों में ईंधन स्विच लॉकिंग सिस्टम का निरीक्षण करने का निर्देश दिया था।
अहमदाबाद प्लेन क्रैश में हुई 260 लोगों की मौत (Air India)
गौरतलब है कि 12 जून को अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया टेकॉफ के कुछ सेकंड बाद ही क्रैश हो गया था, जिसमें 260 लोगों की मौत हो गई थी। इसकी जांच रिपोर्ट में पता चला है कि टेक ऑफ के कुछ सेकंड ही बाद विमान के दोनों इंजन अचानक अपने-आप बंद हो गए थे, जिससे ये पूरा हादसा हुआ था। इसी वजह से फ्यूल कंट्रोल स्विच को 'लॉक' चेक करने का आदेश दिया गया था।

कैसे काम करता है ' फ्यूल कंट्रोल स्विच'? ((Air India)
जब फ्लाइट 'टेकऑफ' करता है तो उसके लैंडिंग गियर लॉक हो जाते हैं। विमान ग्राउंट मोड से एयर मोड में चला जाता है लेकिन अगर इसी बीच कहीं बिजली रुकावट से बाधा पैदा होती है तो उससे इंजन और इलेक्ट्रिकल सिस्टम इफैक्टिव होता है। तब 'फ्यूल कंट्रोल स्विच' कटऑफ हो जाता है, जिसे या तो कोई बंद करता है या फिर इंजन कंट्रोल यूनिट (ईईसी) बंद कर सकता है।
अहमदाबाद प्लेन क्रैश की रिपोर्ट में ये साफ नहीं है कि दोनों ईंजन के स्विच आखिर बंदे कैसे हुए या किसने बंद किए? इसी वजह से इस रिपोर्ट पर कुछ लोगों ने सवाल उठाए हैं।












Click it and Unblock the Notifications