कोरोना लॉकडाउन: एयर इंडिया ने 30 अप्रैल तक टाली सभी बुकिंग

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच सरकार ने लॉकडाउन का ऐलान किया है, जिसके देश के अंदर परिवहन व्यवस्थाओं को 14 अप्रैल तक के लिए बंद कर दिया गया है। एयर इंडिया ने बताया कि सभी घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय मार्गों के लिए बुकिंग आज से 30 अप्रैल तक बंद रहेगी। वो 14 अप्रैल के बाद की स्थिति के लिए होने वाले फैसले तक इंतजार करेंगे। बता दें कि, 24 अप्रैल को लगाया गया 21 दिन का देशव्यापी लॉकडाउन 14 अप्रैल की रात को खत्म होगा।

Recommended Video

    Air India ने 30 अप्रैल तक बंद की सभी बुकिंग, क्या बढ़ेगा Lockdown | वनइंडिया हिंदी
    air india

    एयर इंडिया ने कहा है कि उसकी उड़ानों के लिए 30 अप्रैल तक बुकिंग नहीं हो सकेगी और इसमें घरेलू व अंतरराष्‍ट्रीय सभी तरह की उड़ानें शामिल होंगी। एयर इंडिया के मुताबिक, 'हम 14 अप्रैल के बाद के फैसले का इंतजार कर रहे हैं।' इससे पहले गुरुवार 2 अप्रैल को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा था कि 14 अप्रैल के बाद के लिए फ्लाइट्स की बुकिंग शुरू की जा सकती है। पुरी ने कहा था कि मंत्रालय इस बात को आधार मानकर चल रहा है कि लॉकडाउन 14 अप्रैल तक है।

    इससे पहले एयर इंडिया ने गुरुवारको अपने करीब 200 अस्थायी कर्मचारियों के अनुबंध निलंबित कर दिए, जिनमें कुछ पायलट भी हैं। सेवानिवृत्त होने के बाद इन कर्मियों को दोबारा नियुक्त किया गया था। कोरोना वायरस की वजह से देशव्यापी बंद के मद्देनजर देश में 14 अप्रैल तक सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सभी विमानों का संचालन बंद है जिससे एयरलाइन के राजस्व में पिछले कुछ सप्ताह में बड़ी गिरावट आई है। इसे देखते हुए एयरलाइन ने कुछ पायलटों समेत 200 कर्मियों के अनुबंध निलंबित कर दिए गए हैं जिन्हें सेवानिवृत्ति के बाद नियुक्त किया गया था।

    भारत में कोरोना के मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए ऐसी रिपोर्ट आ रही थीं कि सरकार लॉकडाउन बढ़ाने पर विचार कर सकती है। हालांकि, सरकार के स्पष्टीकरण के बाद लॉकडाउन पर संशय खत्म हो चुका है। भारत में कोरोना के अब तक 2,457 मरीज सामने आए हैं जबकि 62 लोगों की इस घातक बीमारी से मौत हुई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+