Air India: Cabin Crew Conduct पर टाटा ग्रुप की दो टूक- एयरलाइन की इमेज पर निगेटिव असर पड़ा तो गिरेगी गाज
एअर इंडिया ने कहा है कि अगर कोई भी केबिन क्रू मेंबर ऐसे व्यवहार में संलिप्त होता है जिससे एयरलाइन की इमेज पर निगेटिव असर पड़ेगा तो कंपनी सख्ती से कार्रवाई करेगी। टाटा की दो टूक- एअर इंडिया की इमेज खराब करने पर केबिन

Air India cabin crew conduct के मामले में काफी गंभीरता दिखा रहा है। क्रू मेंबर्स से कहा गया है कि किसी भी ऐसे व्यवहार में संलिप्त न हों जिससे एयरलाइन की इमेज पर आंच आती हो। एक रिपोर्ट के मुताबिक एअर इंडिया ने केबिन क्रू से एयरलाइन की छवि को प्रभावित करने वाले आचरण में लिप्त नहीं होने को कहा है।
आचरण से जुड़ी एअर इंडिया की इमेज
टाटा समूह के स्वामित्व वाली एअर इंडिया ने अपने केबिन क्रू को नैतिकता के मानकों का पालन करने के लिए कहा है। सूत्रों के मुताबिक क्रू मेंबर का आचरण सीधे एयरलाइन की छवि को प्रभावित करता है तो अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
एयरपोर्ट पर वसूली गई कस्टम ड्यूटी
रिपोर्ट के मुताबिक एक वाइड बॉडी विमान के पायलट को कथित तौर पर दो आईफोन 14 के साथ दिल्ली हवाईअड्डे पर पकड़ा गया था। बाद में उसे (कस्टम) शुल्क के लिए 2.5 लाख रुपये का भुगतान करने के लिए कहा गया था। इस मुद्दे पर एअर इंडिया की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई।
Recommended Video
टाटा की दो टूक- क्रू मेंबर एयरलाइन के राजदूत होते हैं
एयरलाइन ने जारी पत्र में कहा, "हमें फीडबैक मिल रहा है कि कुछ केबिन क्रू विदेश से भारत लौटने पर वाणिज्यिक मात्रा में सामान ले जा रहे हैं, जो सीमा शुल्क नियमन के खिलाफ है।" टाटा ग्रुप ने साफ किया कि चालक दल के सदस्य एक एयरलाइन के राजदूत की तरह होते हैं। उन्हें नैतिकता के मानकों का पालन करना चाहिए और TCOC का पालन भी करना चाहिए क्योंकि उनका आचरण सीधे एयरलाइन की छवि को प्रभावित करता है।"
पूरे नेटवर्क में सिक्योरिटी चेक का प्लान
Cabin Crew Conduct से संबंधित टाटा समूह के संदेश में कहा गया है कि बिना लिखित अनुमति के विमान या किसी अन्य कंपनी के परिसर या संबद्ध परिसर से वस्तुओं को हटाना "टीसीओसी का उल्लंघन" है। लेटर के अनुसार, इस "कदाचार" को रोकने के लिए पूरे नेटवर्क में आगमन पर सुरक्षा जांच की योजना बनाई गई है।
कड़ी कार्रवाई की चेतावनी
एअर इंडिया ने कहा, "आप सभी को निर्देश दिया जाता है कि टीसीओसी के खिलाफ किसी भी कार्य में शामिल न हों...उक्त किसी भी तरह के उल्लंघन पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।"
TCOC पिछले साल मई में आया
बता दें कि टाटा समूह का टीसीओसी एक व्यापक दस्तावेज है जो समूह की कंपनियों और कर्मचारियों के लिए नैतिक दिशानिर्देश प्रदान करता है। विनिवेश की प्रक्रिया पूरी होने और स्वामित्व मिलने के बाद पिछले साल मई में एअर इंडिया ने अपने कर्मचारियों के लिए टीसीओसी लागू करने की घोषणा की थी।












Click it and Unblock the Notifications