एयर इंडिया का कर्मचारियों को तुगलकी फरमान, बिना अनुमति मीडिया से बात ना करें

नई दिल्ली। एयर इंडिया ने गुरुवार को तुगलकी फरमान जारी करते हुए अपने कर्मचारियों से कहा है कि वह मीडिया से बात ना करें। कंपनी की ओर से कहा गया है कि उसने यह देखा है कि इस तरह के मामले सामने आए हैं जिसमे कर्मचारी मीडिया से यह कह रहे हैं कि कंपनी की स्थिति ठीक नहीं है। एयर इंडिया के डायरेक्टर अमृता सरन ने बयान जारी करके कहा है कि हम देख रहे हैं कि कर्मचारी यूनिफॉर्म में मीडिया से बात कर रहे हैं।

air indiai

एयर इंडिया की डायरेक्टर ने कहा कि कर्मचारी वीडियो के माध्यम से, मीडिया से बात करके कंपनी को गलत तरह से दिखा रहे हैं। बावजूद इसके कि कंपनी ने कर्मचारियों को ऐसा करने से मना किया है, फिर भी कर्मचारी सोशल मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से कंपनी के बारे में बयान दे रहे हैं और कंपनी को गलत तरह से लोगों के सामने पेश कर रहे हैं।

कंपनी की ओर से कहा गया है कि हम फिर से कह देना चाहते हैं कि कोई भी कर्मचारी कंपनी के प्रतिनिधि के तौर पर कंपनी के बारे में किसी भी तरह की जानकारी मीडिया में नहीं दे सकता है। बिना कंपनी की इजाजत के कोई भी कर्मचारी मीडिया से बात नहीं करेगा, ऐसा करने से पहले कर्मचारी को लिखित में कंपनी की ओर से इजाजत लेनी होगी। कर्मचारियों को इसके लिए कंपनी से लिखित में अनुमति लेनी होगी, कंपनी के सीएमडी की अनुमति के बाद ही ऐसा किया जा सकता है। साथ ही कहा गया है कि अगर इस निर्देश का उल्लंघन किया जाता है तो कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+