AIMIM चीफ औवेसी ने की BRS घोषणापत्र सराहना की, बोले- गरीबों मिलेगा फायदा

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सोमवार को रविवार को जारी बीआरएस के घोषणापत्र की सराहना की है। उन्होंने कहा है कि ये आर्थिक तौर पर कमजोर परिवारों के लिए बेहद अहम है। ओवैसी ने आगे कहा कि तेलंगाना की जनता को बीआरएस इसे जितना बेहतर तरीके से समझा पाएगी उतना ही पार्टी को लाभ होगा।

ओवैसी ने कहा कि बीआरएस सरकार ने पिछले नौ वर्षों में बीआर ने अपने सारे वादे पूरे किए हैं। उन्होंने कहा, "अब राज्य में बिजली की कोई समस्या नहीं है, लोगों को पीने का साफ पानी मिल रहा है और लाखों एकड़ भूमि की सिंचाई हो रही है।"

Asaduddin Owaisi over BRS manifesto

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बीआरएस के घोषणापत्र को लेकर तारीफ करते हुए कहा कि केसीआर राज्य की जनता के लिए काम कर रहे हैं। मजलिस चीफ ने कहा, "हमारी जनता से गुजारिश है कि जहां हमारा उम्मीदवार है वहां हमारे उम्मीदवार को जिताएं और जहां हमारा उम्मीदवार नहीं है वहां BRS को वोट कर KCR को तीसरी बार मुख्यमंत्री बनाएं। BRS के घोषणापत्र में शहरी क्षेत्र में 400 रुपए में सिलेंडर देने की बात है, इससे गरीबों को फायदा होगा। इसी तरह घोषणापत्र में और भी कई जरूरी बातें हैं, मुझे यकीन है कि ये तेलंगाना की जनता के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा।"

पिछले हफ्ते रविवार (15 अक्टूबर) को बीआरएस ने चुनाव घोषणा पत्र जारी किया। जिसमें वादा किया गाय है कि अगर तेलंगाना में बीआरएस की सरकार बनती है तो किसानों के लिए रायथु बंधु योजना की वर्तमान राशि दस हजार रुपये प्रति एकड़ को बढ़ाकर बारह हजार और पांचवें वर्ष तक सोलह हजार रुपये किया जाएगा।

पार्टी के घोषणा पत्र में कहा गया है कि राज्य में हर गरीब परिवार को रायथु बीमा की तर्ज पर एलआईसी के माध्यम से 5 लाख रुपये का जीवन बीमा प्रदान किया जाएगा। इसका पूरा प्रीमियम राज्य सरकार भरेगी। इसके साथ ही महिलाओं को मासिक तीन हजार रुपये की वित्तीय सहायता का भी वादा किया गया है। इसके अलावा चार सौ रुपये में गैस सिलेंडर और आरोग्‍यश्री योजना के तहत 15 लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त करने का भी वादा भी शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+