एम्स ने जारी किया पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी का मेडिकल बुलेटिन, कहा- स्थिति में सुधार होने तक अस्पताल में रहेंगे

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का इलाज दिल्ली के एम्स में चल रहा है। उन्हें यूरिन में इंफेक्शन की वजह से दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। एम्स की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का मेडिकल बुलेटिन जारी किया गया है। इसमें बताया गया कि उनकी तबीयत अभी स्थिर है। उनका यूरिन इंफेक्शन फिलहाल कंट्रोल में है, हालांकि अस्पताल की ओर से कहा गया है कि हालत में सुधार होने तक वह एम्स में ही रहेंगे।

अटल बिहारी वाजपेयी की हालत स्थिर

अटल बिहारी वाजपेयी की हालत स्थिर

अटल बिहारी वाजपेयी काफी लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे हैं लेकिन सोमवार को अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई, जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टरों ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री को यूरिन में इंफेक्शन है, लेकिन इलाज के बाद उनकी हालत अब स्थिर है। एम्स प्रशासन की ओर से करीब 12 बजे जारी किए गए मेडिकल बुलेटिन में बताया गया अटल बिहारी वाजपेयी की हालत में सुधार है। हालांकि अभी उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज नहीं किया जाएगा।

पूर्व पीएम को वेंटिलेटर से हटाया गया

पूर्व पीएम को वेंटिलेटर से हटाया गया

मेडिकल बुलेटिन में बताया गया है कि डॉक्टर लगातार अटल बिहारी वाजपेयी की निगरानी कर रहे हैं, उन्हें एंटी बायोटिक्स दवाएं दी जा रही हैं। ये दवाएं असर कर रही हैं, उनके सभी अंग काम कर रहे हैं। पूर्व प्रधानमंत्री को वेंटिलेटर से हटाया गया। अस्पताल प्रशासन ने कहा है कि जब तक संक्रमण नियंत्रित नहीं हो जाता है अटल बिहारी वाजपेयी अस्पताल में ही भर्ती रहेंगे।

पूर्व पीएम का हाल जानने पहुंच रहे हैं नेता

पूर्व पीएम का हाल जानने पहुंच रहे हैं नेता

इससे पहले सोमवार शाम को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का हालचाल जानने के लिए सबसे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी एम्स अस्पताल पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पूर्व प्रधानमंत्री का हाल-चाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे थे। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के अलावा गृहमंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, प्रकाश जावड़ेकर समेत कई बड़े नेता सोमवार को एम्स पहुंचे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+