VIDEO:सीएम की रैली छोड़कर जाने लगे लोग, तो नेताओं ने ऐसे रोका रास्ता
चेन्नई। लोकसभा चुनावों के लिए सभी पार्टियां जी-तोड़ प्रचार कर रही हैं। कई पार्टियों के शीर्ष नेता एक दिन में कई-कई रैलियों को संबोधित कर रहे हैं। इन रैलियां के दौरान कई बार ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं जो कि चौंकाने वाली हैं। कुछ नेताओं की रैलियों में जहां भीड़ इकट्ठा नहीं हो रही है तो कुछ लोगों को जबरदस्ती रैली में शामिल करने का दवाब बना रहे हैं। ऐसी ही एक घटना तमिलनाडु से सामने आई है।

रैली को संबोधित करने खुद राज्य के मुख्यमंत्री पलानीस्वामी आए थे
तमिलनाडु की शिवगंगा लोकसभा क्षेत्र के मनामुदुरै में सोमवार को एआईएडीएमके की रैली का आयोजन किया गया था। यहां पर लोगों को संबोधित करने खुद राज्य के मुख्यमंत्री पलानीस्वामी आए थे। जब वह जनसभा को संबोधित कर रहे थे। तभी वहां मौजूद लोगों अपने-अपने घर वापस जाने लगे। रैली स्थल पर भीड़ को कम होता देख वहां मौजूद नेता उन्हें जबरदस्ती रोकने लगे। इस घटना से जुड़ा रैलीस्थल का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।
मानव श्रृंखला बनाकर रास्ता रोका
वायरल हो रहे वीडियो में सफेद कपड़े पहने कुछ नेता एक दूसरे का हाथ पकड़ मानव श्रृंखला बनाकर रास्ता रोक रहे हैं। वे घर वापस जा रही महिलाओं और पुरुषों को धमकाकर वापस रैली की ओर भेजते देखे जा सकते हैं। मनामदुरै एक छोटा सा कस्बा है। जहां पर इस जनसभा को रखा गया था।

तमिलनाडु में बीजेपी-एआईएडीएमके का गठबंधन
शिवगंगा लोकसभा सीट से वर्तमान में एआईएडीएमके के पीआर सेंथिलनाथन सांसद है। इस बार राज्य में एआईएडीएमके बीजेपी के साथ मिलकर राज्य में चुनाव लड़ रही है। गठबंधन में यह सीट एआईएडीएमके खाते में गई है। दोनों पार्टियों के बीच हुए गठबंधन में 39 सीटों में बीजेपी पांच सीटों पर चुनाव लड़ेगी, वहीं एआईएडीएमके और अन्य सहयोगियों के खाते में 34 सीटें आई हैं।












Click it and Unblock the Notifications