Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

जरा संभल के करें ड्राइव! Traffic rules का उल्लंघन पड़ेगा भारी, AI कैमरे ने कराए 38500 हजार चालान

यातायात नियमों का उल्लंघन करके बच पाना अब बेहद मुश्किल होगा। कई जगहों पर अपडेटेड एआई तकनीकी के कैमरे लगाए गए हैं। यहां ट्रैफिक रूल्स के उल्लंघन पर बख्शे जाने की गुंजाइश ना के बराबर है।

Traffic rules violation

दुनिया में एआई तकनीकी का तेजी से विकास कई सेक्टर में नया बदलाव लाया है। एआई तकनीकी के चलते कई सेक्टर्स में नौकरियों का अकाल सा पड़ गया है। कारण कि एआई आम इंसान की तुलना में इंसानों के कार्य को अधिक दक्षता और तेजी से संपन्न करने में सक्षम है। ट्रैफिक नियमों के पालन के लिए कई देश इस तकनीकी का पहले से ही प्रयोग कर रहे हैं। अब भारत भी इस तकनीकी को बढ़ावा दे रहा है। ऐसे में यातायात नियमों का उल्लंघन पर अब भारत में सख्त एक्शन लिए जा रहे हैं। इसमें एआई तकनीकी से लैस कैमरों का अहम रोल है।

सोमवार को बीते 12 घंटों के भीतर तिरुवनंतपुरम में ट्रैफिक रूल्स के उल्लंघन के 38,520 मामले सामने आए। शहर के कोल्लम में सबसे अधिक 4,778) दर्ज किए गए। जबकि यहां सबसे कम संख्या मलप्पुरम की थी। जहां यातायात नियमों के उल्लंघन पर 545 मामले दर्ज किए गए। ये आंकड़ा सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक का है।

अलग- अलग शहरों की बात करें तो कोल्लम 4778, तिरुवनंतपुरम में 4362, त्रिशूर 3995, कन्नूर 2437, कोट्टायम 2194, एर्नाकुलम 1889, इडुक्की 1483, कोझिकोड 1550, अलप्पुझा 1288, पठानमथिट्टा 1177, वायनाड 1146, कासरगोड 1040 और पलक्कड़ 1007 मामले सामने आए।

केरल में केलट्रॉन के सहयोग से स्थापित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कैमरों के काम शुरू करते ही यातायात नियमों के पालन की सच्चाई समाने आई। केरल के राज्य मोटर वाहन विभाग ने कुछ समय पहले केलट्रॉन के साथ मिलकर कैमरे लगाए हैं। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय के इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) का उपयोग कर एकत्र किया जाएगा। इस बीच, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि बच्चों के साथ दोपहिया वाहन चालकों के लिए कोई अपवाद नहीं होगा। लेकिन केरल सरकार ने घोषणा की है कि 12 साल से कम उम्र के बच्चों वाले दुपहिया वाहन चालकों पर जुर्माना नहीं लगेगा।

सख्ती के बाद केरल के परिवहन मंत्री एंटनी राजू ने कहा कि एआई कैमरे के संचालन के पहले दिन यातायात उल्लंघन में काफी कमी आई है। उन्होंने कहा, "पिछले अप्रैल में एआई कैमरों के आधिकारिक उद्घाटन के दिन उल्लंघन के मामले 4.5 लाख से गिरकर 2.8 लाख हो गए थे। सोमवार को यह आंकड़ा और घटकर 1.93 लाख हो गया।"

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+