नई-नवेली दुल्हन का क्या होगा? एयर इंडिया की फ्लाइट में दूल्हे की मौत पर बोली चाची, पिता के गम में आया था भारत
Ahmedabad Plan Crash Update: 12 जून 2025... एक तारीख, जो इतिहास के पन्नों में दर्द और मातम बनकर दर्ज हो गई। अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल हवाई अड्डे से लंदन गैटविक के लिए उड़ान भरने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 (बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर) टेक-ऑफ के चंद पलों बाद ही आग का गोला बनकर धराशायी हो गई। इस भयावह हादसे ने 241 जिंदगियों को खत्म कर दिया, जिसमें एक पायलट और 11 क्रू मेंबर्स भी शामिल थे। सिर्फ एक यात्री चमत्कारिक रूप से बचा, लेकिन बाकियों के लिए ये सफर आखिरी साबित हुआ।
इसी हादसे ने 25 साल के लॉरेंस डैनियल क्रिश्चियन (Lawrence Daniel Christian) की जिंदगी भी एयर इंडिया फ्लाइट (Air India Plane Crash ) के हादसे ने छीन ली, जिसकी कहानी सुनकर हर आंख नम हो जाती है। लॉरेंस, जो एक महीने पहले ही लंदन में आयुषी के साथ शादी के बंधन में बंधा था, अपने सपनों की उड़ान भर रहा था। लेकिन, नियति को कुछ और ही मंजूर था। पिता के निधन पर भारत लौटा था...

1 जून को उनके पिता डैनियल क्रिश्चियन का अहमदाबाद में निधन हो गया। इस खबर ने लंदन में नौकरी कर रहे लॉरेंस को तोड़ दिया। वो तुरंत भारत लौट आया, ताकि पिता का अंतिम संस्कार कर सके। लॉरेंस की चाची का दर्द बयां करता है कि कैसे खुशियों का आलम पलभर में मातम में बदल गया।
शुक्रवार को अहमदाबाद (Ahmedabad)के सिविल अस्पताल पहुंची उनकी चाची ने रोते हुए बताया कि मेरा लॉरेंस लंदन में मेहनत से अपनी दुनिया बसा रहा था। उसने पिछले महीने ही आयुषी नाम की लड़की से शादी की थी। पिता के निधन की खबर मिलते ही वो भारत आ गया।
अब नई-नवेली दुल्हन का क्या होगा?
मिड-डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, चाची ने यह भी बताया कि 12 जून को उसकी मां ने उसे हंसते-मुस्कुराते एयरपोर्ट छोड़ा। दोनों की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर थी, जिसमें लॉरेंस की मुस्कान देखकर लगता था कि जिंदगी कितनी खूबसूरत है। लेकिन ये उसकी आखिरी तस्वीर बन गई।
हादसे की खबर मिलते ही परिवार ने लॉरेंस को फोन लगाए, लेकिन सन्नाटे के सिवा कुछ न मिला। दुर्घटना स्थल पर पहुंचे तो सिर्फ जलता मलबा और टूटे सपने बचे थे। चाची की कांपती आवाज में बस यही सवाल गूंज रहा था कि हमारा लॉरेंस क्यों चला गया? उसकी नई-नवेली दुल्हन का क्या होगा?
लॉरेंस की कहानी सिर्फ एक परिवार की त्रासदी नहीं, बल्कि जिंदगी की नाजुक डोर का सबक है। एक नौजवान, जो पिता के गम में भारत आया और नई शुरुआत के लिए लंदन लौट रहा था, वो अब सिर्फ यादों में बचा है। ये हादसा हर उस दिल को झकझोर रहा है, जो अपने अपनों को दूर भेजता है, इस उम्मीद में कि वो लौट आएंगे। लेकिन कभी-कभी... जिंदगी की उड़ान अधूरी रह जाती है।
ये भी पढ़ें- Air India Plane Crash: क्या फ्लाइट सिस्टम फेल हुआ? एविएशन मंत्री बोले-सभी 34 ड्रीमलाइनर विमान होंगे चेक
-
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू












Click it and Unblock the Notifications