मोतीलाल बोरा की जगह अहमद पटेल होंगे कांग्रेस पार्टी के नए कोषाध्यक्ष, आनंद शर्मा को भी अहम जिम्मेदारी
Recommended Video

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी में बड़ा फेरबदल किया गया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल को अहम जिम्मेदारी देते हुए पार्टी का नया कोषाध्यक्ष बनाया गया है। अभी तक मोतीलाल वोरा कांग्रेस पार्टी के कोषाध्यक्ष थे। माना जा रहा है कि उनकी बढ़ती उम्र को देखते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं के साथ बैठक के बाद ये फैसला लिया है। अहमद पटेल के साथ-साथ पार्टी के सांसद आनंद शर्मा को भी अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। आनंद शर्मा को कांग्रेस के फॉरेन सेल का चेयरमैन बनाया गया है।

2019 के लोकसभा चुनाव और इस साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी लगातार जरूरी बदलाव कर रही है। इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी में बड़ा बदलाव करते हुए अहमद पटेल को पार्टी का ट्रेजरर यानी कोषाध्यक्ष बनाया है। अहमद पटेल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा की जगह ये जिम्मेदारी संभालेंगे। अहमद पटेल, गांधी परिवार के बेहद करीबी माने जाते हैं। वो सोनिया गांधी के राजनीति सचिव भी रहे हैं। माना जा रहा है कि इसीलिए उन्हें पार्टी के कोषाध्यक्ष की अहम जिम्मेदारी दी गई है।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक और बड़ा फैसला लेते हुए पार्टी के सांसद आनंद शर्मा को कांग्रेस फॉरेन सेल का अध्यक्ष बनाया है। बता दें कि इससे पहले 17 जुलाई को राहुल गांधी की अध्यक्षता में कांग्रेस की नई वर्किंग कमेटी में 51 सदस्यों को शामिल किया गया था। उस समय पूर्व कांग्रेसी नेता जनार्दन द्विवेदी को पार्टी की कार्यकारिणी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। उस समय उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का महासचिव नियुक्त किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications