सदमे में रेमो डिसूजा के खास दोस्त अहमद खान, कहा- ऐसी खबरें आत्मविश्वास तोड़ देती हैं

रेमो डिसूजा के खास दोस्त अहमद खान का छलका दर्द, कहा- ऐसी खबरें आत्मविश्वास तोड़ देती हैं

नई दिल्ली। मशहूर कोरियोग्राफर और डायरेक्टर रेमो डिसूजा को शुक्रवार शाम को हार्ट अटैक के बाद मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। रेमो डिसूजा के अस्पताल में भर्ती होने की खबर जैसे ही मीडिया में आई, उनके फैंस सदमे में आ गए। रेमो डिसूजा के परिवार के लोग और दोस्त भी उनका हाल-चाल लेने के लिए तुंरत अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में रेमो डिसूजा की पत्नी लिजेल उनके साथ मौजूद हैं। इस बीच रेमो डिसूजा के दोस्त और कोरियोग्राफर अहमद खान ने उनकी तबीयत के बार में जानकारी दी है।

Recommended Video

    Remo D'Souza Heart Attack: ICU में Remo D'Souza, जानिए अब कैसी है उनकी तबीयत | वनइंडिया हिंदी
    'फिलहाल रेमो ठीक हैं, सुधार हो रहा है'

    'फिलहाल रेमो ठीक हैं, सुधार हो रहा है'

    बॉम्बे टाइम्स की खबर के मुताबिक, अहमद खान ने बताया, 'मुझे फोन आया और पता चला कि रेमो डिसूजा को अस्पताल ले जाया गया है। इस खबर को सुनकर मैं पूरी तरह सदम में आ गया क्योंकि ये उस आदमी के बारे में थी, जो अपनी फिटनेस को लेकर हमेशा सजग रहते हैं। हम सब उनकी तबीयत को लेकर काफी परेशान थे, लेकिन अभी-अभी पता चला है कि फिलहाल रेमो ठीक हैं। उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है।'

    'रोज नहीं मिल पाते, लेकिन दोनों के बीच एक बंधन है'

    'रोज नहीं मिल पाते, लेकिन दोनों के बीच एक बंधन है'

    अहमद खान ने आगे बताया, 'जब किसी ऐसे आदमी के बारे में इस तरह की खबर सुनने को मिलती है, जो अपनी सेहत को लेकर काफी गंभीर रहते हों, तो आपको अंदर से दुख होता है। ऐसी खबर आपका सारा आत्मविश्वास हिलाकर रख देती है। हम दोनों एक दूसरे को पिछले बीस साल से जानते हैं। रेमो ने मेरे साथ ही कोरियोग्राफर के तौर पर अपना करियर शुरू किया था। हम हर रोज नहीं मिल पाते, लेकिन दोनों के बीच एक बंधन तो है ही।'

    रेमो के लिए अगले 24 घंटे काफी अहम- लिजेल

    रेमो के लिए अगले 24 घंटे काफी अहम- लिजेल

    इससे पहले शुक्रवार को रेमो डिसूजा के अस्पताल में भर्ती होने पर उनकी पत्नी लिजेल ने बताया कि अगले 24 घंटे उनके पति के जीवन के लिए काफी अहम हैं। लिजेल ने बताया, 'एक ब्लॉकेज हुआ था। डॉक्टरों ने एंजियोग्राफी की है। फिलहाल रेमो आईसीयू में भर्ती हैं। प्लीज प्रार्थना कीजिए कि वो जल्दी ठीक हो जाएं। उनके लिए अगले 24 घंटे काफी अहम हैं।' वहीं, रेमो डिसूजा के पीआरओ ने भी बताया कि फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। हालांकि रेमो को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।

    कौन हैं रेमो डिसूजा

    कौन हैं रेमो डिसूजा

    आपको बता दें कि रेमो डिसूजा टीवी रिएलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' के जज रह चुके हैं। 2020 में आई फिल्म 'एबीसीडी-2' और 'स्ट्रीट डांसर 3डी' की स्टोरी भी रेमो डिसूजा ने ही लिखी थी। इनके अलावा रेमो डिसूजा ने टाइगर श्रॉफ और जैकलीन फर्नांडीज की फिल्म 'ए फ्लाइंग जट' का निर्देशन किया था। 'इंडियाज बेस्ट डांसर' के साथ-साथ रेमो 'डांस प्लस' और 'झलक दिखला जा' शो को भी होस्ट कर चुके हैं। फिल्म कलंक में 'घर मोरे परदेसिया' के लिए उन्हें 2020 में फिल्मफेयर अवॉर्ड दिया गया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+