लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में आप, फंडिंग के लिए हर-घर जाएगी पार्टी

नई दिल्ली। अगले साथ होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) ने अपनी तैयारी शुरू कर दी। अरविंद केजरीवाल की आप पार्टी फंडिंग जुटाने के लिए एक बार फिर जनता के बीच आ रही है। पार्टी फंडिंग को लेकर आप की बैठक हुई है, जिसमें यह तय हुआ है कि दिल्ली समेत पूरे देश के लोगों से मदद मांगी जाएगी। अगले महीने 14 अक्टूबर को होने वाली पार्टी मीटिंग में कई कार्यकर्ता भी शामिल होंगे, जिसमें फंडिंग को लेकर आगे की रणनीति के बारे में चर्चा होगी।

फंडिंग के लिए हुआ रोड़ मैप तैयार

फंडिंग के लिए हुआ रोड़ मैप तैयार

आप प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने पार्टी की बैठक में फंडिंग को लेकर रोड़ मैप के बारे में विस्तार से चर्चा की है। भारद्वाज ने कहा कि चुनाव के बाद हम बड़ी राशि के चंदे पर निर्भर थे। अब लोगों द्वारा चंदे के रूप में छोटी राशि लेने पर विचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बैठक में वित्तपोषण के विभिन्न मॉडल पर चर्चा हुई। इनमें से एक यह था कि प्रति व्यक्ति प्रति महीने 100 रूपये एकत्रित किये जाएं और लोगों को इसको लेकर भरोसे में लिया जाए कि आप सरकार उनके लिए काम करने के लिए समर्पित है।

घर-घर जाकर लेंगे चंदा

घर-घर जाकर लेंगे चंदा

आम आदमी पार्टी के नेता गोपाल राय ने कहा कि यह जनता के पैसों से चलने वाली पार्टी है, इसलिए एक बार फिर लोगों घर-घर जाकर उनसे चंदा देने की अपील करेंगे। उन्होंने कहा कि इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ता, विधायक, सासंद और जनप्रतिनिधि अपने-अपने इलाकों में जाकर चंदे की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि आप अस्तित्व में आने के बाद से ही जनता के पैसों से ही चल रही है। दिल्ली प्रदेश के संयोजक गोपाल राय ने कहा कि वे किसी कॉरपोरेट घरानों के दबाव में आकर कोई भी काम नहीं करते हैं। इस अभियान की शुरुआत मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल करेंगे।

लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में आप

लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में आप

दिल्ली की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी अगले साल होने वाले लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के चुनाव लड़ने का पूरा मन बना चुकी है। बता दें कि दिल्ली में आप सात लोकसभा क्षेत्रों में से पांच में अपने प्रभारियों की घोषणा कर चुकी है। वहीं, पार्टी अन्य राज्यों में भी लोकसभा चुनाव लड़ना चाहती है, ऐसी कुल मिलाकर करीब 100 सीटें हैं। पार्टी इसके साथ ही मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान विधानसभा चुनाव भी लड़ना का मन बना रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+