रुस में मोदी-नवाज की मुलाकात से पहले LOC पर फायरिंग, जवान शहीद
नयी दिल्ली। एक ओर रुस में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पाकिस्तान के पीएम नवाज शरीफ के बीच डिनर पर मुलाकात हो रही है तो वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान की ओर से भारतीय सीमा पर गोलियां बरसाई जा रही हैं। पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर से सीजफायर का उल्लधंन कर एलओसी पर फायरिंग की गई। जिसमें सेना का एक जवान शहीद हो गया।

जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना की ओर से उत्तर कश्मीर के बारामूला में नियंत्रण रेखा के पास भारत की चौकियों पर फायरिंग की गई। दोपहर करीब तीन बजे ही गोलीबारी शुरू कर दी। इस हमले में बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गया।
शहीद जवान की पहचान बीएसएफ के सिपाही कृष्ण कुमार दुबे के तौर पर हुई है। वहीं अधिकारियों का दावा है कि जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की और सीमा के दूसरी तरफ भी कुछ सैनिक हताहत हुए हैं। सूत्रों की माने तो फायरिंग की आड़ में पाकिस्तान की ओर से आतंकियों को भारतीय सीमा में घुसपैठ कराने की कोशिश की जा रही थी।












Click it and Unblock the Notifications