अयोध्या में भूमि पूजन से एक दिन पहले कमलनाथ पूरे मध्य प्रदेश में भव्य हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे

नई दिल्ली। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। 5 अगस्त को भूमि पूजन कार्यक्रम के साथ ही मंदिर निर्माण का काम शुरू हो जाएगा। 5 अगस्त के इस भव्य कार्यक्रम से पहले मध्य प्रदेशस कांग्रेस एक बड़े कार्यक्रम की तैयारी कर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ऐलान किया है कि वह 4 अगस्त को वह अपने घर पर हनुमान चालीसा के भव्य पाठ के कार्यक्रम का आयोजन करेंगे। इसी तरह कांग्रेस के नेता भी या तो अपने घर या फिर पास के मंदिर में पूरे मध्य प्रदेश में सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करते हुए हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे।

Recommended Video

    Ram Mandir Bhumi Pujan से पहले Kamal Nath करेंगे हनुमान चालीसा का पाठ | वनइंडिया हिंदी
    kamal nath

    बता दें कि 2018 के विधानसभा चुनाव से ही कांग्रेस मध्य प्रदेश में खास तौर से सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर आगे बढ़ रही है। पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार कमलनाथ को हनुमान भक्त के तौर पर दिखाया गया था। सरकार बनने के बाद कमलनाथ ने राम वन गमन पथ योजना की शुरुआत की थी, गायों के लिए शेल्टर हाउस बनाने का काम शुरू किया था, मंदिरों के सौंदर्यीकरण का काम भी शुरू किया गया था। यही नहीं सरकार गिरने के एक दिन पहले भी कमलनाथ ने भोपाल ने सार्वजनिक हनुमान चालीसा का पाठ के कार्यक्रम का आयोजन किया था।

    वहीं कांग्रेस के इस पूरे कदम को भाजपा ने दिखावा करार दिया है। पार्टी के प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस ने भगवान राम के अस्तित्व को नकार दिया और राम सेतु पुल को काल्पनिक कहा। अब राम नाम का जाप किया जा रहा है। बेहतर होगा कि उपचुनाव की दस्तक के वक्त ही कांग्रेस राम को याद न करे। बता दें कि 3 अगस्त से ही अयोध्या में भूमि पूजन के कार्यक्रम से पहले पूजा-पाठ का कार्यक्रम शूरू हो जाएगा। प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद कर दिया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+