आंध्र के कृषि मंत्री ने सूखा प्रभावित मंडलों के किसानों को किया आश्वस्त, बोले चिंता मत करें सरकार करेगी मदद
आंध्र प्रदेश के कृषि मंत्री काकानी गोवर्धन रेड्डी ने किसानों को बड़ी ढाढस बंधाई है। उन्होंने राज्य के किसानों से आग्रह किया है कि कम बारिश को देखते हुए चिंता ना करे क्योंकि जगन मोहन की सरकार उनकी हर तरह की मदद करेगी। गुरुवार को कृषि मंत्री काकानी गोवर्धन रेड्डी ने कृषि और संबद्ध क्षेत्रों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ राज्य में सूखे की स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद मंत्री गोवर्धन ने कहाा सात जिलों के 103 मंडल सूखे का सामना कर रहे हैं और सूखा प्रभावित किसानों की पीड़ा को कम करने के लिए ठोस उपाय किए गए हैं।

मंत्री ने वादा किया कि राज्य के सूखा प्रभावित मंडलों के किसानों को होने वाले नुकसान की भरपाई राज्य सरकार सब्सिडी से करेगी। उन्होंने कहा खरीफ के नुकसान पर एक व्यापक रिपोर्ट जल्द ही केंद्र सरकार को भेजी जाएगी।
आंध्र प्रदेश में इस बार हुई कम बारिश के कारण सूखे की स्थिति का जायजा लेने के बाद राज्य के कृषि मंत्री गोवर्धन ने कहा
मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी का दृढ़ विश्वास है कि राज्य तभी तेजी से विकास हासिल कर सकता है जब किसान खुश और समृद्ध होंगे। सीएम के निर्देश पर किसानों की हरसंभव मदद के लिए कदम उठाए गए हैं. उन्होंने बताया कि बीज सब्सिडी 25 से बढ़ाकर 40% कर दी गई है।
उन्होंने खुलासा किया कि सूखे की स्थिति का आंकलन करने के लिए केंद्रीय टीम जल्द आंध्र प्रदेश का दौरा करेगी। मंत्री ने ये भी बातया कि राज्य के अधिकारियों ने खरीफ नुकसान का आकलन करने के लिए क्षेत्रीय सर्वेक्षण किया है। सामाजिक अंकेक्षण के लिए विवरण 29 नवंबर को ग्राम सचिवालयों में प्रदर्शित किया जाएगा और 1 दिसंबर तक अंतिम रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
इसके साथ ही मंत्री ने विस्तार से बताया कि केंद्रीय टीम राज्य के सूखा प्रभावित मंडलों के दौरे के बाद क इनपुट सब्सिडी प्रदान करने, ऋणों को पुनर्निर्धारित करने और एनआरईजीएस मानव दिवसों को 100 से बढ़ाकर 150 करने के लिए कदम उठाए जाएंगे।
वहीं सीएम के निर्देश पर राज्य में अधिसूचित फसलों की खेती करने वाली प्रत्येक प्रतिशत कृषि भूमि का प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमा किया गया है, जिसमें राज्य किसानों की ओर से बीमा प्रीमियम वहन करता है।












Click it and Unblock the Notifications