Agriculture Bill 2020: इंडिया गेट के पास यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ट्रैक्टर में लगाई आग, 5 लोग हिरासत में

नई दिल्ली। कृषि विधेयक के खिलाफ किसान सड़कों पर उतरे हैं और विरोधी दल ने भी किसान बिल को लेकर मोर्चा खोला हुआ है तो वहीं इसी बीच रविवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने विधेयकों पर मुहर लगा दी है, जिसके बाद किसानों का प्रदर्शन अब उग्र होता दिख रहा है, राजधानी में आज सुबह करीब 15-20 लोग दिल्ली के इंडिया गेट पहुंचे और एक ट्रैक्टर में आग लगा दी, फिलहाल मौके पर तुरंत पहुंचकर ट्रैफिक पुलिस और फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया।

Recommended Video

    Agriculture Bill 2020: कृषि कानून के विरोध में India Gate पर उग्र प्रदर्शन | वनइंडिया हिंदी
    इंडिया गेट के पास कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ट्रैक्टर फूंका

    इस बारे में बात करते हुए पुलिस ने कहा कि ये घटना सोमवार सुबह 7.15 बजे के आस-पास की है, आग बुझा दी गई है और कोई भी हताहत नहीं हुआ है, अब इस मामले की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, पुलिस ने कहा कि आज सुबह यहां यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे थे और अचानक से ट्रैक्टर में आग लगा दी गई, सीसीटीवी की मदद से उन लोगों के चेहरे तलाशे जा रहे हैं जिन्होंने ट्रैक्टर में आग लगाई है, हालांकि आगजनी को लेकर इस घटना में पांच लोगों को हिरासत में भी लिया गया है।

    विरोध प्रदर्शन में 31 संगठन शामिल

    गौरतलब है कि किसानों के लिए लाए गए बिल पर देशभर में प्रदर्शन हो रहा है, इस प्रदर्शन में 31 संगठन शामिल हैं, इन प्रदर्शनों को कई पार्टियों जैसे आप, अकाली दल, टीएमएसी, राजद और कांग्रेस का समर्थन मिला हुआ है,तो वहीं आज किसानों ने कर्नाटक बंद किया हुआ है, इस विरोध प्रदर्शन में कई कन्नड़ संगठन भी साथ हैं। आज बेंगलुरु में इस बंद को दोरान प्रोटेस्ट मार्च निकाला जाएगा। वहीं कई ट्रांसपोर्ट्स ,टैक्सी और ऑटो रिक्शा यूनियंन ने भी इस बंद का समर्थन किया है हालांकि सरकारी बसें अपने निर्धारित समय से चल रही हैं।

    कृषि बिल से किसानों को फायदा होगा: पीएम मोदी

    मालूम हो कि किसान बिल पर पीएम मोदी ने रविवार को कहा था कि कृषि बिल से किसानों को फायदा होगा ये उनके हित में उठाया गया ऐतिहासिक कदम है, कृषि बिल से न तो मंडियों को खत्म किया जा रहा और न एमएसपी को लेकिन कांग्रेस समेत कई राजनीतिक दल अपने निजी स्वार्थ के लिए इस बिल का दुष्प्रचार कर रहे हैं और किसानों में भ्रम फैला रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+