Agni Prime Missile: पाकिस्तान- चीन भी कांपेंगे, परमाणु हथियार ढोने में सक्षम, जानें घातक मिसाइल की 10 खूबियां
Agni Prime Missile: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने गुरुवार को नए जेनरेशन की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि प्राइम का सफल परीक्षण किया था। अधिकारियों ने टेस्ट के बाद कहा कि मिसाइल ने अधिकतम रेंज हासिल की।

भारत की स्ट्रेटेजिक फोर्सेज कमांड और रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने ओडिशा के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप पर एक घातक परमाणु मिसाइल अग्नि प्राइम मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। इस परीक्षण के बाद भारत की रक्षा शक्ति में जबरदस्त इजाफा होगा। अग्नि प्राइम मिसाइल की लॉन्चिंग के बाद से अब पाकिस्तान और चीन की धड़कन बढ़ गई है। अग्नि प्राइम मिसाइल परमाणु हथियार को भी ले जाने में सक्षम है। चलिए जानते हैं अग्नि प्राइम मिसाइल की 5 खूबियां जो इसे खतरनाक बनाती हैं।
अग्नि प्राइम मिसाइल की 10 खासियत
1. अग्नि प्राइम मिसाइल की रेंज 1000 से 2000 किलोमीटर है।
2.ये अग्नि सीरीज की नई जेनेरेशन की मिसाइल है।
3. यह दो स्टेज के रॉकेट मोटर पर चलने वाली मिसाइल है। तीसरे स्टेज में मचाएगी तबाही
4. इस मिसाइल का वजन 11 हजार किलोग्राम है।
5. 34.5 फीट लंबी मिसाइल पर एक या मल्टीपल इंडेपेंडेंटली टारगेटेबल रीएंट्री व्हीकल (MIRV) वॉरहेड यानी हथियार लगाए जा सकते हैं।
6.यह उच्च तीव्रता वाले विस्फोटक, थर्मोबेरिक या परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है।
7.इस मिसाइल के तीसरे स्टेज में दूर से नियंत्रित करके दुश्मन के टारगेट पर सटीक हमला किया जा सकता है। ये स्टेज MaRV यानी मैन्यूवरेबल रीएंट्री व्हीकल है।
8. इस मिसाइल को तब बनाया गया जब चीन ने डीएफ-12डी और डीएफ-26बी मिसाइलें बनाईं। इसलिए भारत ने एरिया डिनायल वेपन के तौर पर इस मिसाइल को बनाया।
9.इसे बीईएमएल-टट्रा ट्रांसपोर्टर इरेक्टर लॉन्चर से दागा जाता है।
10. यह मिसाइल 1.5 टन तक पेलोड ले जाने में सक्षम है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी थी बधाई
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने डीआरडीओ और सशस्त्र बलों को इस सफलता पर और नयी पीढ़ी की बैलिस्टिक मिसाइल के शानदार प्रदर्शन पर बधाई दी थी। वहीं मंत्रालय ने कहा था ति परीक्षण के लिए रडार, टेलीमेट्री, इलेक्ट्रो ऑप्टिकल ट्रैकिंग सिस्टम जैसे उपकरण विभिन्न स्थानों पर लगाये गए थे। मंत्रालय ने कहा कि अग्नि प्राइम में नया कम्पोजिट प्रोपल्शन सिस्टम लगा है. इसमें नई पीढ़ी के गाइडेंस और कंट्रोल मैकेनिज्म लगाए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications