लालू के बेटों की उम्र का लोचा, जो छोटा है वो बड़ा है, जो बड़ा है वो छोटा

लालू यादव और उनके परिवार के भ्रष्टाचार की पोल खोलने में लगे बिहार बीजेपी के बड़े नेता सुशील कुमार मोदी ने एक प्रतिनिधि मंडल के साथ मुख्य चुनाव आयुक्त नसीम जैदी से मुलाकात की थी

नई दिल्ली। राजनीति के धुरंधर खिलाड़ी आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव अपने बेटों की उम्र को लेकर कंफ्युज है। उन्हें पता ही नहीं दोनों बेटों में कौन छोटा है, कौन बड़ा है। बुधवार को पटना में लालू ने अपने बड़े बेटे तेजप्रताप को छोटा कहकर संबोधित किया।

लालू ने बड़े को बताया छोटा

लालू ने बड़े को बताया छोटा

राजनीति में हर चीज का मतलब होता है लालू के अपने बड़े बेटे को छोटा कहे जाने के कई मतलब निकाले जा रहे हैं। वैसे लालू के बड़े बेटे तेजप्रताप बिहार सरकार में उनके छोटे बेटे तेजस्वी से कम हैसियत रखते हैं। तेजस्वी यादव नीतीश सरकार में उप मुख्यमंत्री हैं जबकि तेजप्रताप यादव स्वास्थ्य मंत्री हैं। चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे में भी लालू के दोनों बेटों के उम्र को लेकर विवाद है। दोनों ने जो एफिडेविट चुनाव आयोग को दिए हैं, उनके मुताबिक लालू के छोटे बेटे तेजस्वी यादव की उम्र ज्यादा है।जबकि बड़ा बेटा होने के बावजूद तेजप्रताप यादव की उम्र कम दिखाई गई है।

सुशील मोदी ने की है शिकायत

सुशील मोदी ने की है शिकायत

लालू यादव और उनके परिवार के भ्रष्टाचार की पोल खोलने में लगे बिहार बीजेपी के बड़े नेता सुशील कुमार मोदी ने एक प्रतिनिधि मंडल के साथ मुख्य चुनाव आयुक्त नसीम जैदी से मुलाकात की थी और तेजप्रताप यादव पर झूठा शपथ पत्र देने का आरोप लगाया था। सुशील मोदी ने लालू यादव पर आपराधिक मुकदमा चलाने की मांग की थी। साथ ही उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द करने की मांग की थी।

बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान भी उठा था मामला

बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान भी उठा था मामला

लालू के बेटों की उम्र का विवाद नया नहीं है बिहार विधानसभा चुनाव 2015 के दौरान भी ये मुद्दा उठा था। विधानसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग में जो हलफनामा दिया गया था उसमे बड़े बेटे की उम्र छोटे से कम दिखाई गई थी। उस समय हलफनामे के मुताबिक बड़े बेटे तेज प्रताप की उम्र 25 थी, जबकि छोटे तेजस्वी की उम्र 26 साल थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+