श्रीसंत से दोस्ती पर बोलीं दीपिका- बिग बॉस 12 की ट्रॉफी के साथ जीत लिया है एक भाई
मुंबई। बीते रविवार को टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने बिग बॉस 12 में जीत का खिताब अपने नाम किया। दीपिका को सलमान खान के इस शो से ट्रॉफी के साथ 30 लाख रुपये का इनाम भी दिया गया। एक तरफ जहां क्रिकेटर श्रीसंत फर्स्ट रनर-अप रहे वहीं 20 लाख की राशि लेकर गेम से बाहर हुए दीपक ठाकुर दूसरे रनर-अप रहे। इसके अलावा रोमिल चौधरी और करणवीर वोहरा को क्रमश: चौथा और पांचवां स्थान मिला। जीत के बाद दीपिका ने इंडियन एक्सप्रेस को एक इंटरव्यू दिया जहां उन्होंने अपने इस सफर से जुड़ी कई बातें बताईं।

बिग बॉस में याद की जाएगी भाई बहन की जोड़ी
दीपिका ने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में कहा कि बिग बॉस के घर में रहते हुए एक डिबेट टास्क में उन्होंने कहा था कि वे खुद को और अपने मुंह बोले भाई श्रीसंत को टॉप 2 कंटेस्टेंट के रूप में देखना चाहती हैं। जब सचमुच ऐसा हो गया है तो मुझे हमारे इस सफर पर गर्व है। उन्होंने कहा कि हम दोनों ने पहले दिन से अपने व्यक्तित्न को मेनटेन करके रखा है। उन्होंने कहा कि कभी नहीं सोचा था कि श्रीसंत से इतना गहरा कनेक्शन हो जाएगा। बिग बॉस में भाई बहन की ये जोड़ी याद की जाएगी।

जीत पर पति और ननद की खुशी देख छलके आंसू
दीपिका ने बताया कि जब उन्हें बिग बॉस के विजेता के रूप में चुना गया को पति शोएब इब्राहिम और ननद सबा की खुशी देखकर वे अपने आंसू नहीं रोक सकीं । दीपिका खुद को बिग बॉस 11 की विजेता शिल्पा शिंदे से प्रेरित बताती हैं। हालांकि किचन से जुड़े रहने और टास्क पर्फामेंस को लेकर दीपिका पर शिल्पा की नकल किए जाने के आरोप लगते रहे।

ऑनस्क्रीन पति शोएब इब्राहिम से रचाई शादी
दीपिका को कलर्स पर उनके शो ससुराल सिमर का में सिमर के रोल से खास पहचान मिली। उन्हें हर घर में सिमर के नाम से ही पहचाना जाने लगा। वहीं सीरियल में उनके पति का किरदार निभा रहे शोएब के साथ सचमुच प्यार में पड़कर दीपिका ने इसी साल उनसे शादी भी कर ली।












Click it and Unblock the Notifications