#UriAttack: सेना को कड़े कदम उठाने के निर्देश, पर्रिकर बोले- बेकार नहीं जाएगी 17 जवानों की शहादत

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के उरी में आर्मी बेस कैंप हुए आतंकी हमले के बाद रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने श्रीनगर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। घायल जवानों से मुलाकात करने के बाद उन्होंने कहा कि आतंकी हमले में जान गवांने वाले जवानों की शदाहत बेकार नहीं जाएगी।

Manohar Parrikar

देर शाम दिल्ली लौटे रक्षा मंत्री ने कहा कि घायल जवानों को बेहतर इलाज की उपलब्ध कराई जा रही है। करीब 20 घायल जवानों में से पांच की हालत गंभीर होने पर उन्हें दिल्ली स्थित आरआर अस्पताल लाया गया है।

पर्रिकर ने कहा, 'हमले में शहीद गए 17 बहादुर जवानों को मेरा सलाम। उनकी शहादत बेकार नहीं जाएगी।' उन्होंने सेना को कड़े कदम उठाने के भी निर्देश दिए हैं।

आर्मी कमांडर से ली ऑपरेशन की जानकारी
पर्रिकर ने श्रीनगर में सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हुड्डा और लेफ्टिनेंट जनरल सतीश दुआ से पूरे ऑपरेशन की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने इस बात पर भी चर्चा की कि आतंकी किस रास्ते से भारतीय सीमा में घुसे।

जैश से है आतंकियों का कनेक्शन
डीजीएमओ रणबीर सिंह ने शुरुआती रिपोर्ट्स के आधार पर कहा कि हमले में मार गिराए गए चारों आतंकी पाकिस्तान से थे और जैश-ए-मोहम्मद के सदस्य थे। उनके पास मिले हथियार भी पाकिस्तान में बने हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+