सनी लियोन और नेहा कक्कड़ के बाद अब कार्टून कैरेक्टर शिनचैन ने किया BSc में कॉलेज टॉप, जानिए पूरा मामला
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन और सिंगर नेहा कक्कड़ के बाद अब जापानी कार्टून कैरेक्टर शिनचैन का नाम पश्चिम बंगाल के एक कॉलेज की मेरिट लिस्ट में आया है। जानकारी के मुताबिक कार्टून कैरेक्टर शिनचैन का नाम उत्तर बंगाल के सिलीगुड़ी कॉलेज की बीएससी (ऑनर्स) की मेरिट लिस्ट में सबसे ऊपर दिखाई दिया। इस बात की जानकारी एक अधिकारी ने सोमवार को न्यूज एजेंसी पीटीआई को दी। मामला जब तूल पकड़ा तब जाकर कॉलेज की वेबसाइट से यह नाम हटाया गया।
Recommended Video

किसी ने शरारत की है, दर्ज हुआ मुकदमा
अधिकारी ने कहा, "मेरिट लिस्ट में शिनचैन का नाम देखने के बाद उसे तुरंत मेरिट लिस्ट से हटा दिया गया और एक नई मेरिट लिस्ट कॉलेज की वेबसाइट पर जारी की गई। हमने इसके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है, क्योंकि ये किसी की शरारत का काम है।" अधिकारी ने बताया, "ऑनलाइन आवेदन के दौरान उम्मीदवारों द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर मेरिट लिस्ट को तैयार करने के लिए कॉलेज ने एक एजेंसी की मदद ली थी। लेकिन कक्षाओं के शुरू होने से पहले छात्रों के विवरण की जांच संस्था के अधिकारियों द्वारा की जाएगी।

नेहा कक्कड़ और सनी लियोन भी कर चुकी है टॉप
इससे पहले सिंगर नेहा कक्कड़ का नाम मालदा के मानिकचक कॉलेज की मेरिट लिस्ट में बीए अंग्रेजी (ऑनर्स) में आ चुका है। साथ ही सनी लियोनी का नाम भी तीन अन्य कॉलेजों की सूची में आ चुका है। मामले में चार कॉलेजों ने पुलिस की साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है। पश्चिम बंगाल सरकार ने पहले घोषणा की थी कि इस वर्ष स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश पूरी तरह से ऑनलाइन होगा और कोविड 19 महामारी के कारण हुई कठिनाई के कारण कोई प्रोसेसिंग फीस नहीं ली जाएगी।

एक बार बन गया था कुत्ते का आधार कार्ड
साल 2015 में मध्य प्रदेश के भिंड में एक कुत्ते का आधार कार्ड बनाने का मामला सामने आया था। मामले का पता तब चला जब भोपाल के आईसेक्ट दफ्तर में लोगों ने कुत्ते का रजिस्ट्रेशन देखा, जिसके बाद संचालक को फोन पर और कलेक्टर को एक पत्र भेजकर मामले की जानकारी दी गई। पुलिस ने आरोपी ऑपरेटर मोहम्मद आजम खान को गिरफ्तार किया था। हैरान करने वाली बात यह है कि आधार कार्ड बनाने वाले ऑपरेटर ने मजाक में ही यह कार्ड बनाया था।
-
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच?












Click it and Unblock the Notifications