जब सानिया मिर्जा ने EX पति शोएब को लेकर दिया था ये बयान, अब क्रिकेटर को बुरी तरह ट्रोल कर रहे लोग
Sania Mirza old video: साल 2010 का समय था, जब शोएब मलिक और सानिया मिर्जा एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों की कैमिस्ट्री इतनी शानदार थी कि हर कोई इनके बारे में ही बात कर रहा था। हालांकि, वक्त बीतने के साथ इस रिश्ते में खटास आने लगी और अब शोएब मलिक ने सानिया को छोड़ सना जावेद संग निकाह कर लिया।
शोएब मलिक अपनी तीसरी शादी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। लोग सानिया की भी बात कर रहे हैं। इस बीच सानिया का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने एक्स पति शोएब को लेकर काफी कुछ कहा है।

बताते चलें कि शोएब और सानिया के वायरल वीडियो में सानिया से पूछा जाता है कि शोएब ने कभी क्या उनपर गुस्सा किया है? इसके जवाब में सानिया कहती हैं कि शोएब उनपर कभी नाराज नहीं हुए। इसके बाद होस्ट पूछती हैं कि क्या सानिया कभी शोएब पर गुस्सा हुईं?
तो सानिया जवाब देती हैं कि हां वे अकसर शोएब पर नाराज हो जाती हैं मगर शोएब शांत ही रहते हैं। सानिया ये भी कहती हैं कि वे कभी कभी इस बात से भी गुस्सा हो जाती हैं कि शोएब को गुस्सा क्यों नहीं आ रहा है। इसी वीडियो में सानिया बताती हैं शोएब बिल्कुल भी गुस्सा नहीं करते। इसके बाद शोएब कहते हैं कि जब एक गुस्सा हो तो दूसरे को कुछ भी नहीं बोलना चाहिए।
अब ये वीडियो जैसे ही इंटरनेट पर वायरल हुआ, तो कमेंट्स की झड़ी सी लग गई। एक यूजर ने कहा कि काश गुस्सा ही कर लेता जगह जगह मोहब्बत तो ना करता। एक ने कहा कि इज्जत रखने के लिए कह दिया होगा वरना लायक तो नहीं था ये इज्जत के। एक ने कहा कि वो गुस्सा इसलिए नहीं करता था क्योंकि अन्य चीजों में बिजी था।
यहां देखें वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications