Exit poll देखकर प्रशांत भूषण ने भी किया ट्वीट, BJP को लेकर कही ये बात

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शनिवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया है। अब सभी राजनीतिक पार्टियों को 11 फरवरी का इंतजार है जब चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे। वोटिंग खत्म होने के साथ ही एग्जिट पोल भी आना शुरू हो गए हैं जिसमें जीत का दावा ठोक रही भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। एग्जिट पोल को देख स्वारज इंडिया पार्टी के नेता प्रशांत भूषण ने बीजेपी पर तंज कसा है।

अबकी बार 3 से पार: प्रशांत भूषण

अबकी बार 3 से पार: प्रशांत भूषण

सीएए और एनआरसी के विरोध का सामना कर रही बीजेपी को उम्मीद है कि वह दिल्ली में इस बार सत्ता का वनवास खत्म कर देगी। हालांकि अभी तक आए एग्जिट पोल से बीजेपी को कोई अच्छी खबर नहीं मिली है। इसी बीच स्वारज इंडिया पार्टी के नेता और सुप्रीम कोर्ट में वकील प्रशांत भूषण ने ट्वीट के माध्यम से बीजेपी पर कटाक्ष किया है। उन्होंने लिखा, एग्जिट पोल देखने के बाद अब बीजेपी का नारा है 'अबकी बार 3 से पार'!

बीजेपी ने एग्जिट पोल पर दी ये प्रतिक्रिया

एग्जिट पोल से भारतीय जनता पार्टी को झटका जरूर लगा है लेकिन उसने इन अनुमानों के सिरे से खारिज कर दिया है। दिल्ली बीजेपी चीफ मनोज तिवारी ने ट्वीट कर दावा किया कि ये सभी एग्जिट पोल फेल होंगे, मेरा ये ट्वीट संभाल के रखिएगा, भाजपा दिल्ली में 48 सीट लेकर सरकार बनाएगी। बता दें चुनाव खत्म होने के बाद अभी तक जितने भी एग्जिट पोल सामने आए हैं उनमें 'आप' को बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है।

चुनाव नतीजों से पहले AAP में खुशी की लहर

चुनाव नतीजों से पहले AAP में खुशी की लहर

साल 2015 में दिल्ली से कांग्रेस का सूपड़ा साफ करने वाली आम आदमी पार्टी को इस बार के चुनाव में कुछ सीटों का नुकसान होता दिखाई दे रहा है लेकिन एग्जिट पोल से केजरीवाल के खेमे में खुशी की लहर है। चुनाव नतीजों से पहले ही सीएम केजरीवाल के जीत की शुभकामनाएं मिलनी शुरू हो गई हैं। एग्जिट पोल के मुताबिक आम आदमी पार्टी को 50 ज्यादा सीटें मिलने का अनुमान है।

Recommended Video

    Exit Poll: Delhi election में BJP का सबसे बड़ा 'हथियार' भी नहीं आया काम। वनइंडिया हिंदी

    यह भी पढ़ें: बाप कौन है प्रमाणपत्र देना होगा, नहीं तो देश से बाहर जाना होगा: भाजपा विधायक

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+