हनीप्रीत की जिम में खुलती थी राम रहीम के घर को जाने वाली लिफ्ट, आलमारी से खुलता था बाथरूम का रास्ता

Recommended Video

    Gurmeet Ram Rahim की लिफ्ट सीधे खुलती थी Honeypreet की जिम में | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। दो साध्वियों से दुष्कर्म करने के मामले में 20 साल की सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत हमेशा उसके साथ रहती थी। सूत्रों यह भी कह रहे हैं कि राम रहीम बिना हनीप्रीत के डेरे के कोई फैसले नहीं लिए जाते थे।

    डेरे से जुड़े हर मामले में हनीप्रीत की दखल होती थी। ऐसी कोई जगह नहीं थी, जहां राम रहीम के साथ हनीप्रीत नहीं रहती थी। एक ओर जहां खुद डेरा प्रबंधन यह बता रहा है कि राम रहीम और हनीप्रीत का रिश्ता पवित्र है। वहीं दूसरी ओर कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में हनीप्रीत और राम रहीम से शारीरिक संबंध की बातें भी सामने आई थीं।

    हनीप्रित की जिम का लिफ्ट जाता था...

    हनीप्रित की जिम का लिफ्ट जाता था...

    इतना ही नहीं डेरा में चले सर्च ऑपरेशन के दौरान यह सामने आई थी कि हनीप्रीत की जिम में लगी लिफ्ट सीधे तीसरे फ्लोर पर बने राम रहीम के आलीशन महल तेरावास में जाती थी। अंग्रेजी अखबार द ट्रिब्यून के अनुसार एक अधिकारी ने कहा कि जब हनीप्रीत के बेडरूम में गुलाबी वार्डरोब को खोला गया तो इसमें एक दरवाजा था, जो बाथरूम और जिम की ओर खुलता था। अधिकारी ने बताया कि तीसरे फ्लोर पर राम रहीम के कमरे से जुड़े बाथरूम का लिफ्ट ड्रेसिंग एरिया में खुलती है।

    तेरावास में रहती थी हनीप्रीत

    तेरावास में रहती थी हनीप्रीत

    हनीप्रीत, तेरावास में रहती थी और राम रहीम का परिवार दूसरे मकान में रहता था। सर्च टीम को डेरा प्रमुख के कमरे से अलग-अलग साइज के बैटरी के सेल मिले। इनमें कई सील पैक थे। अखबार की रिपोर्ट में अधिकारी के हवाले से प्रकाशित किया गया है कि 'संभवतः बाबा रहीम के गाने वाले लव चार्जर हों।'

    पूर्व पति ने दर्ज कराया था केस

    पूर्व पति ने दर्ज कराया था केस

    बता दें कि हनीप्रीत के पूर्व पति विश्वास गुप्ता ने पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में केस भी दर्ज करवाया था और डेरा सच्चा सौदा प्रमुख के कब्जे से बीवी को मुक्त कराने की मांग भी की थी। गुप्ता ने बताया था कि मई 2011 में जब मैं बाबा की गुफा में रह रहा था तो उनका दरवाजा खुला था।

    दरवाजा बंद करने गया तो...

    दरवाजा बंद करने गया तो...

    दरवाजा बंद करने गया तो कमरे के अंदर जो हो रहा था उसको देखकर मैं चौंक गया। गुरमीत राम और मेरी पत्नी हनीप्रीत आपत्ति जनक स्थिति में थे। उन लोगों ने भी मुझे देख लिया। मैं भी चौंक गया आखिर ये हो क्या रहा है। बाबा जिसे दुनिया को अपनी बेटी बताकर जिसके आपत्तिजनक स्थिति में था और वो मेरी पत्नी है।

    विश्वास ने बताया कि जब मैंने ...

    विश्वास ने बताया कि जब मैंने ...

    विश्वास ने बताया कि जब मैंने उनको इस हालत में पकड़ लिया तो बाबा ने मुझे परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी। जिस पर कोर्ट ने हरियाणा के डीजीपी को एक्शन का निर्देश दिया था। आपको बता दें कि राम रहीम के जेल जाने के बाद से ही हनीप्रीत लापता है। अब उसके नेपाल में होने की बात कही जा रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+