पंजाब के बाद अब राजस्थान में कलह की खाई पाटने में जुटी कांग्रेस, महीने के अंत तक कैबिनेट विस्तार के आसार

जयपुर, 23 जुलाई। क्रिकेटर से नेता बने नवजोत सिंह सिद्धू के हाथ पंजाब कांग्रेस की कमान देने के बाद पार्टी के आलाकमान ने राज्य में जारी कलह पर काफी हद तक काबू पा लिया है। शुक्रवार को नवजोत सिंह सिद्धू ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की मौजूदगी में पंजाब कांग्रेस की कमान संभाली। अब कांग्रेस नेतृत्व का ध्यान राजस्थान में अपने नाराज दिग्गज नेताओं को मनाने पर केंद्रित हो गया है। मिल रही जानकारी के मुताबिक कांग्रेस 27 से 28 जुलाई के बीच राजस्थान कैबिनेट विस्तार की योजना बना रही है।

Recommended Video

    Rajasthan Cabinet Expansion: Rajasthan में इसी महीने हो सकता है Cabinet Expansion | वनइंडिया हिंदी
    After Punjab now Congress is busy in bridging the gap in Rajasthan cabinet expansion expected

    गौरतलब है कि राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच बनी गहरी खाई को भरने के लिए कांग्रेस आलाकमान ने कोशिशें शुरू कर दी हैं। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि सोनिया गांधी भी अशोक गहलोत मंत्रिमंडल के विस्तार के लिए राजी हो गई हैं, इस सिलसिले में जल्द दिल्ली में उनकी मुलाकात मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से हो सकती है। सूत्रों ने बताया कि राजस्थान में सचिन पायलट के नेतृत्व वाला कांग्रेस धड़ा राज्य मंत्रिमंडल के विस्तार में लगातार देरी से पार्टी आलाकमान से नाराज है।

    यह भी पढ़ें: पंजाब के विधायक बुलारिया बोले- कैप्टन शरीर तो सिद्धू उनकी आत्मा हैं, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष की ताजपोशी में सभी

    कांग्रेस सूत्रों के अनुसार कैबिनेट विस्तार के मुद्दे पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर दवाब बनाने में नाकाम रहने से पायलट-कैंप के नेता पार्टी आलाकमान से नाराज हैं। पिछले साल अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच सार्वजनिक संघर्ष के बाद दरकिनार किए गए कई डिप्टी सीएम के वफादार सहयोगी अपने गुस्से को शांत किए बैठे हैं। सूत्रों के मुताबिक पायलट के वफादार अशोक गहलोत खेमे के अपने नेता पर की गई जुबानी जंग से भी नाखुश हैं। इससे पहले पायलट खेमे को उम्मीद थी कि कांग्रेस महासचिव अजय माकन के जयपुर दौरे के बाद जुलाई में मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+