सुबह PM मोदी ने पी चाय और शाम को बन गया मीरा मांझी का आयुष्मान कार्ड, यूजर्स बोले- 'डर या पावर...क्या था ये'
Meera Manjhi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार (30 दिसंबर) को अयोध्या में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की एक लाभार्थी महिला मीरा मांझी के घर गए थे। असल में मीरा मांझी पीएम उज्जवला योजना की 10 करोड़वीं लाभार्थी थीं। मीरा मांझी के पूरे परिवार के साथ मिलकर पीएम मोदी ने उनके यहां चाय पी और बातचीत की।
पीएम मोदी जैसे ही मीरा मांझी के घर से निकले, उसके कुछ घंटों बाद, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मीरा मांझी को तत्काल आयुष्मान कार्ड जारी करने के आदेश दिए। आयुष्मान कार्ड राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना का एक हिस्सा है।

मीरा मांझी के घर खुद जिला मजिस्ट्रेट देने गए आयुष्मान कार्ड
मीरा मांझी को इस बात का यकीन नहीं हुआ कि, पीएम मोदी के जाने के कुछ घंटों बाद ही उन्हें आयुष्मान कार्ड मिल जाएगा। मीरा मांझी को आयुष्मान कार्ड देने खुद अयोध्या के जिला मजिस्ट्रेट नीतीश कुमार व्यक्तिगत रूप से उनके घर गए थे।
मीरा मांझी और उनके पति सूरज मांझी दोनों कार्ड मिलने के बाद काफी खुश हैं। उनके लिए ये दोहरी खुशी वाला दिन था। इतना ही नहीं, उज्ज्वला योजना की 10वीं करोड़वीं लाभार्थी मीरा मांझी को योगी सरकार ने मुख्यमंत्री जनआरोग्य योजना का भी लाभार्थी बनाया है।
जब अयोध्या में उज्ज्वला योजना की 10 करोड़वीं लाभार्थी के घर पहुंचे प्रधान सेवक...
सुनिए...पीएम मोदी से क्या बोलीं लाभार्थी मीरा मांझी। #नए_भारत_की_नई_अयोध्या pic.twitter.com/k60yDST7Ok
— BJP (@BJP4India) December 30, 2023
सोशल मीडिया पर लोगों ने क्या कहा?
जिसके बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स पूछ रहे हैं कि ये पीएम मोदी की पावर थी या उनका डर था। मीरा मांझी के घर जाने के लिए पीएम मोदी की सोशल मीडिया पर काफी सराहना भी हो रही है।
सोशल मीडिया पर लोगों को पीएम मोदी का आम जनता के घर जाकर चाय पीना और बातचीत करना खूब भा रहा है। मीरा मांझी से बात करते हुए पीएम मोदी का वीडियो वायरल हो गया है।
मीरा मांझी ने पीएम मोदी के लिए कहा कि वो हमारे लिए भगवान जैसे हैं। उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि पीएम मोदी उनसे कभी मिलेंगे।
गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) परिवारों की महिलाओं को एलपीजी कनेक्शन प्रदान करने के लिए मई 2016 में प्रधान मंत्री उज्ज्वला योजना शुरू की गई थी।












Click it and Unblock the Notifications