पद्मावती विवाद के बाद दीपिका ने GES समिट से नाम लिया वापस, ट्रंप की बेटी और मोदी होंगे शामिल
हैदराबाद। संजय लीला भंसाली की आने वाली फिल्म पद्मावती विवादों से बुरी तरह से घिर चुकी है। फिल्म की शूटिंग से लेकर रीलिज तक विवादों में फंसी है। इस फिल्म पर बढ़ते विवाद के चलते फिल्म में पद्मावती का किरदार निभाने वाली दीपिका पादुकोण भी विवादों से घिर गई है। फिल्म को लेकर देशभर के अलग-अलग हिस्सों में विवाद हो रहे हैं। ऐसे में फिल्म के विवाद का असर दीपिका के दूसरे कार्यक्रमों पर भी पड़ता दिख रहा है।

पद्मावती फिल्म पर उठे विवाद के बीच दीपिका ने हैदराबाद में होने वाली ग्लोबल एंटरप्रेन्योरशिप समिट में शामिल होने से इंकार कर दिया है। दीपिका ने 29 नवंबर को हैदराबाद में आयोजित होने वाली इस GES समिट से अपना नाम वापस ले लिया है। हालांकि इसके पीछे की वजह अभी तक नहीं बताई गई है।
आपको बता दें कि इस ग्लोबल एंटरप्रेन्योरशिप समिट में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप और देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शामिल होंगे। लेकिन दीपिका ने अब इस समिट से अपना नाम वापस ले लिया है। तय कार्यक्रम के मुताबिक दीपिका को इस समिट में स्पीच देनी थी। इस ग्लोबल समिट में दुनियाभर से 1500 एंटरप्रेन्योर्स, इन्वेस्टर्स शामिल होंगे। भारत और अमेरिका मिलकर इस समिट का आयोजन कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications