बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात कर पीएम मोदी फिलिस्तीन के लिए होंगे रवाना
नई दिल्ली। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू जनवरी में भारत आ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर नई दिल्ली ने उनकी यात्रा के तुरंत बाद पीएम मोदी का फिलिस्तीन दौरा तय कर लिया है। साउथ ब्लॉक ने पीएम मोदी के लिए फरवरी में फिलिस्तीन का दौरा तय किया है। इससे पहले पीएम मोदी ने इसी साल जुलाई में इजराइल का ऐतिहासिक दौरा किया था। सूत्रों के मुताबिक दोनों देशों (इजराइल-फिलिस्तीन) के साथ भारत के रिश्तों में स्थिरता लाने के लिए पीएम मोदी फिलिस्तीन की यात्रा करेंगे।

यूएई से फिलिस्तीन जाएंगे पीएम मोदी
दरअसल पीएम मोदी को यूएई ने अपने यहां होने वाले वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट में भाग लेने के लिए पीएम मोदी को आमंत्रित किया है। फरवरी में होने वाले इस समिट में मोदी यूएई की यात्रा करेंगे उसी दौरान पीएम फिलिस्तीन भी जाएंगे। पीएम मोदी यूएई में 11 और 12 फरवरी को रहेंगे, लेकिन उसके बाद उनकी फिलिस्तीन यात्रा कितनी दिनों की होगी, यह अभी तय नहीं हो पाया है।

फिलिस्तीन जाएंगे लेकिन इजराइल नहीं
अपनी फिलिस्तिन यात्रा के दौरान पीएम मोदी इजराइल नहीं जाएंगे। पीएम मोदी का यह दौरा वैसे ही है जैसे वे इजराइल गए थे, लेकिन उस दौरान फिलिस्तीन का दौरा नहीं किया था। वहीं, मुंबई में 26/11 हमलों के मास्टमाइंड आतंकी हाफिज सईद के साथ मंच साझा करना पाकिस्तान में फिलिस्तीन के राजदूत वालिद अबु अली को भारी पड़ गया है। भारत के आपत्ति जताने पर फिलिस्तीन ने खेद व्यक्त किया और राजदूत को वापस बुला लिया है। इससे दोनों देशों की ताकत को परखा जा सकता है।

भारत का फिलिस्तीन से पुराना नाता
- फिलिस्तीन और भारत के बीच रिश्ते हमेशा से बेहतर रहे हैं। महात्मा गांधी और नेहरू ने फिलिस्तीनियों पर हुए अत्याचार पर सबसे पहले लेटर लिखा था।
- 1990 तक भारत हमेशा फिलिस्तीन का सपोर्ट करता रहा है और कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर नई दिल्ली ने फिलिस्तीनियों पर हुए अत्याचार के खिलाफ कई बार आवाज उठायी है।
- पीएलओ (Palestine Liberation Organisation) और उनके नेता यासिर अराफात के रिश्ते भारत में कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियों के साथ शुरू से शानदार रहे हैं। आराफात 1970 से लेकर कई बार भारत आ चुके हैं।
- यासिर अराफात ने जब एक बार भारत की यात्रा की थी, तब जनसंघ ने विरोध किया था।
- अरब देशों को छोड़कर फिलिस्तीन को एक स्वतंत्र राष्ट्र मानने वाला भारत पहला मुल्क है।
- पीएम मोदी के इजराइल दौरे से पहले भारत ने फिलिस्तीन के राष्ट्रपति मोहम्मद अब्बास को आमंत्रित किया था।












Click it and Unblock the Notifications