Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

इंडिया गठबंधन को एक और बड़ा झटका, पंजाब में अकेले लड़ेगी AAP

लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी इंडिया गठबंधन को पश्चिम बंगाल के बाद पंजाब से भी जोर का झटका लगा है। टीएमसी के बाद अब आम आदमी पार्टी ने भी पंजाब में अकेले लड़ने का फैसला किया है। आप में सभी 13 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची तैयार कर ली है।

पंजाब के मुख्यमंत्री और आप नेता भगवंत मान ने बुधवार को विश्वास जताया कि उनकी पार्टी राज्य की सभी 13 लोकसभा सीटों पर विजयी होगी। हालांकि, भगवंत मान ने यह भी कहा कि वह ममता बनर्जी को फॉलो नहीं करेंगे।

after mamata Banerjee AAP to fight alone in Punjab no alliance with congress INDIA block

सूत्रों का दावा है कि, पंजाब संगठन के अकेले चुनाव लड़ने के प्रपोजल को दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने अप्रूवल दे दिया है। बताया जा रहा है कि जल्द ही आप इसका ऐलान भी कर सकती है।

बता दें कि, बीते सप्ताह दिल्ली में कांग्रेस और आप आलाकमान के बीच बैठक में पंजाब के बारे में कोई फैसला नहीं होने के बाद दोनों ही दलों ने प्रदेश इकाइयों को अपने स्तर पर तैयारी शुरू करने का इशारा कर दिया था।

हालांकि दोनों दलों ने पंजाब में आपसी सहमति बनाने की उम्मीद को फिलहाल बरकरार रहने की बात कही है, लेकिन इसी दौरान सूबे में कांग्रेस और आप ने अपने स्तर पर सभी 13 लोकसभा सीटों पर अपने-अपने प्रत्याशी उतारकर चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू कर दी है।

इससे पहले आज ही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बंगाल में अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। ममता बनर्जी ने बुधवार को ऐलान किया कि तृणमूल कांग्रेस बंगाल की 42 लोकसभा सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। चुनाव के रिजल्ट आने के बाद ही कांग्रेस के साथ गठबंधन पर विचार करेगी। हालांकि कांग्रेस अभी भी कोशिश कर रही है कि, बंगाल में पार्टी कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़े।

इस पर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश का बयान भी सामने आया है। जयराम रमेश ने कहा कि, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी ममता बनर्जी का बहुत सम्मान करते हैं। इसलिए मेरा मानना है कि कभी-कभी लंबे सफर में स्पीड ब्रेकर आते हैं, लेकिन हम चर्चा के जरिए रास्ता निकाल लेंगे। ममता बनर्जी की प्राथमिकता बीजेपी को हराना है और इसी इरादे के साथ 'भारत जोड़ो नया यात्रा' कल पश्चिम बंगाल के कूच बिहार में प्रवेश करेगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+