कुमार सानू के 'ऑफर' के बीच अचानक क्यों वायरल हुआ रानू मंडल का ये पुराना VIDEO

नई दिल्ली। कभी रेलवे स्टेशन पर गाना गाकर अपना गुजारा करने वाली रानू मंडल आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। अपने एक गाने की वजह से नई सिंगिंग सेंसेशन बनकर उभरी रानू ने रियलिटी शो में गाने के बाद अब फिल्मों में भी एंट्री कर ली है। उनका एक गाना 'तेरी मेरी कहानी' रिलीज होने के साथ ही तेजी से वायरल हो गया है। उनका ये गाना हिमेश रेशमिया की फिल्म 'हैप्पी हार्डी एंड हीर' का है, जिसमें उनके साथ हिमेश ने भी आवाज दी है। इस बीच रानू मंडल के साथ एक और दिग्गज सिंगर कुमार सानू ने भी गाने की पेशकश की है। कुमार सानू की ओर से मिले इस 'ऑफर' के बीच रानू मंडल का एक पुराने गाने का VIDEO वायरल हो रहा है।

रानू मंडल का सड़क पर गाते हुए पुराना वीडियो वायरल

रानू मंडल का सड़क पर गाते हुए पुराना वीडियो वायरल

रानू मंडल का ये पुराना वीडियो ऐसे समय में वायरल हो रहा है जब मशहूर सिंगर कुमार सानू ने उनको लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें अच्छा ऑफर मिलता है तो वो रानू मंडल के साथ गाना गाने के लिए तैयार हैं। अपने आगामी दुर्गा पूजा एलबम के लॉन्च के मौके पर कुमार सानू ने कहा, 'हम खुश हैं अगर नए सिंगर आते हैं। अगर वो (रानू) अच्छा काम करती हैं तो उन्हें पहचाना जाएगा। अगर मुझे उचित प्रस्ताव आता है तो मैं जरूर उनके साथ गाना चाहूंगा।'

कुमार सानू की तारीफ के बाद सामने आया रानू के ये VIDEO

कुमार सानू की तारीफ के बाद सामने आया रानू के ये VIDEO

कुमार शानू की इस टिप्पणी के बीच ही अचानक रानू मंडल का पुराना वीडियो वायरल हो गया है। ये वीडियो उस समय का है जब रानू कोलकाता की सड़कों पर और रेलवे स्टेशन पर घूमती थीं, वहीं गाना गाकर गुजर-बसर करती थीं। उस समय अपने गाने की वजह से ही उन्हें दो जून की रोटी मिला करती थीं। इस वायरल हो रहे पुराने वीडियो में रानू मंडल बेहद खास अंदाज में 'क्या हुआ तेरा वादा' गा रही हैं और लोग उन्हें सुन रहे हैं।

जब सड़क पर रानू ने गाया 'क्या हुआ तेरा वादा'

करीब 23 सेकंड का रानू मंडल का ये वीडियो ट्विटर पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, ये वीडियो पुराना है आज हालात बदल चुके हैं। रानू मंडल सिंगिंग सेंसेशन बन चुकी हैं। हिमेश रेशमिया की नई फिल्म 'हैप्पी हार्डी एंड हीर' में रानू मंडल ने गाना गाया है। उनका नया गाना 'आदत' की मेकिंग वीडियो भी सामने आ गया है। गाने के रिलीज से पहले हिमेश ने इसका मेकिंग वीडियो शेयर किया है। जिसमें रानू मंडल गाती नजर आ रही हैं और साथ में हिमेश रेशमिया भी उन्हें कुछ बताते नजर आ रहे हैं। इस गाने का मेकिंग वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

रानू का नया गाना 'आदत' रिलीज से पहले हुआ वायरल

रानू का नया गाना 'आदत' रिलीज से पहले हुआ वायरल

इस बीच कुमार सानू ने भी रानू के गाने की तारीफ करते हुए कहा कि मैंने ये सुना है कि रानू मडंल ने हिमेश रेशमिया के साथ गाना गाया है, लेकिन अभी तक वो गाना सुनने का मौका मुझे नहीं मिला है। म्यूजिक इंडस्ट्री में बदल रही तकनीक के बारे में टिप्पणी करते हुए दिग्गज सिंगर ने कहा, 'टेक्नोलॉजी में बदलाव ने म्यूजिकल सीन को बिल्कुल बदल दिया है। टेक्नोलॉजी के टाइम में नॉन-सिंगर्स भी अच्छे सिंगर्स के साथ में परफॉर्मर बन गए हैं। वास्तव में जो अच्छा गाते हैं और जो भी बदलाव होता है, उसका स्वागत किया जाता है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+