ईशा और आनंद की हुई सगाई, 800 करोड़ बढ़ी 'पीरामल' की मार्केट कैप

Recommended Video

    Isha Ambani to tie knot with Anand Piramal, purposal pic go viral | वनइंडिया हिंदी

    मुंबई। देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की सगाई सोमवार रात को अंबानी के घर एंटीलिया में बड़ी शान और शौकत के बीच संपन्न हुई। इस भव्य समारोह में अंबानी और आनंद पीरामल के घरवाले, रिश्तेदार, क्रिकेटर्स और बॉलीवुड जगत की जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की। आपको बता दें कि रविवार को जैसे ही ये खबर मीडिया में आयी, उसके कुछ ही देर बाद ही 'पीरामल इंटरप्राइजेज' की मार्केट कैप 800 करोड़ रु. से ज्यादा बढ़ गई। यही नहीं शेयर मार्केट में भी 'पीरामल इंटरप्राइजेज' के शेयर 2.39% तक उछल गए।

    पीरामल की कंपनी में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के पद पर हैं आनंद

    पीरामल की कंपनी में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के पद पर हैं आनंद

    आपको बता दें कि आनंद पीरामल कॉरपोरेट जगत के दिग्गज अजय पीरामल और स्वाति पीरामल के बेटे हैं, आनंद पीरामल अपने पिता अजय पीरामल की कंपनी में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के पद पर हैं। आनंद पीरामल के पिता अजय पीरामल 'पीरामल ग्रुप' और श्रीराम ग्रुप के चेयरमैन है।

    'पीरामल ग्रुप'

    'पीरामल ग्रुप'

    अजय पीरामल को अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और देश के पीएम नरेंद्र मोदी के साथ स्टेज शेयर करते हुए देखा जा चुका है। अजय पीरामल की कंपनी 'पीरामल ग्रुप' फार्मा, हेल्थकेयर और फाइनेंस सर्विस के क्षेत्र में काम करती है।

    अजय पीरामल की एक बेटी नंदिनी भी

    अजय पीरामल की एक बेटी नंदिनी भी

    आनंद के अलावा अजय पीरामल की एक बेटी नंदिनी भी है, जो कंपनी के बोर्ड मेंबर्स में से एक हैं।

    पीरामल की संपत्ति 4.5 बिलियन डॉलर

    पीरामल की संपत्ति 4.5 बिलियन डॉलर

    फोर्ब्स के मुताबिक अजय पीरामल की संपत्ति 4.5 बिलियन डॉलर है और वे भारत में 22वें और दुनिया में 404वें सबसे अमीर आदमी हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+