धूम-धाम से हुई ईशा और आनंद की सगाई, मां नीता अंबानी ने 'श्रीदेवी' के गाने पर किया डांस, देखें Video

Recommended Video

    Isha Ambani की Engagement में Amir Khan, Shahrukh Khan समेत पहुंचे कई Bollywood Stars।वनइंडिया हिंदी

    मुंबई। आखिरकार वो घड़ी आ ही गई, जिसका इंतजार लंबे वक्त से अंबानी और उनके चाहनेवालों का था, जी हां, बात यहां मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की हो रही है, जिनकी सगाई सोमवार रात को उनके घर एंटीलिया में बड़ी शान और शौकत के बीच आनंद पीरामल के साथ हुई। इस भव्य समारोह में अंबानी और आनंद पीरामल के घरवाले, रिश्तेदार, क्रिकेटर्स और बॉलीवुड जगत की जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की। इस खास आयोजन का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें नीता अंबानी अपनी बेटी ईशा के सगाई समारोह में डांस करती दिख रही हैं।

    नीता अंबानी ने किया 'श्रीदेवी' के हिट गाने पर डांस

    इस पार्टी में हमेशा की तरह नीता अंबानी बहुत ज्यादा सुंदर लग रही हैं, वो गुलाबी रंग के पारंपरिक ड्रेस में नजर आयीं तो वहीं उनकी लाडली ईशा भी इंडियन आउटफिट में बहुत ज्यादा ही खूबसूरत दिखीं। इस समारोह में नीता अंबानी की होने वाली बहू श्लोका मेहता भी काफी मोहक अंदाज में दिखाई दीं।

    सगाई का जश्न

    पार्टी में नीता अंबानी ने अभिनेत्री 'श्रीदेवी' की फिल्म इंग्लिश-विंग्लिश के गाने पर डांस किया। जिस वक्त नीता अंबानी डांस कर रही थीं तब उनके पति मुकेश अंबानी डांस फ्लोर के पास खड़े होकर उन्हें चियर करते हुए नजर आए, उनका अंदाज भी देसी ही था।

    मां बेटी की जबरदस्त जोड़ी

    जबकि दूसरे एक वीडियो में नीता अंबानी अपनी बेटी ईशा के साथ 'कैटरीना कैफ' की फिल्म 'बार बार देखो' के सॉन्ग 'नचदे ने सारे पर'.. डांस करते हुए नजर आ रही हैं। डांस खत्म होने के बाद दोनों एक-दूसरे से गले भी मिलीं।

    उद्योगपति अजय पीरामल के बेटे हैं आनंद पीरामल

    आपको बता दें देश के सबसे धनी व्यक्ति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की सगाई जाने माने उद्योगपति अजय पीरामल के बेटे आनंद पीरामल के साथ हुई है। गौरतलब है कि अभी हाल ही में ईशा के जुड़वा भाई आकाश अंबानी की सगाई हीरा कारोबारी रसैल मेहता की छोटी बेटी श्वलोका मेहता के साथ हुई थी। सूत्रों के मुताबिक आनंद और ईशा लंबे समय से दोस्त हैं और दोनों की शादी परिवारवालों की मर्जी से हो रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+