हाईकोर्ट से जमानत के बाद मां को फोन कर बोले सलमान खान- मैं घर आ रहा हूं

मुंबई। बॉम्बे हाईकोर्ट ने बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को दो दिनों की अंतरिम जमानत दे दी है। आपको बता दें कि हिट एंड रन मामले में मुंबई की एक सेशन कोर्ट ने सलमान को पांच साल जेल की सजा सुनाई है। अब फिलहाल सलमान को जेल नहीं जाना पड़ेगा जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक बेल के तुरंत बाद सलमान खान ने अपनी मां को फोन करके कहा, 'मैं घर आ रहा हूं'। गौरतलब है कि सलमान खान पर कोर्ट का फैसला सुनकर उनकी मां सुशीला चरक की तबियत खराब हो गई थी।

After interim bail Salman Khan called to mother, I coming back to home

एएनआई ने खबर दी थी कि सलमान की मां खबर सुनते ही बेहोश हो गईं थी। इसके अलावा फैसला आने के ठीक बाद सलमान की दोनों बहनें अलवीरा और अर्पिता कोर्टरूम में ही रोने लगीं। सलमान के भाई सोहेल खान भी कोर्ट में भावुक हुए।

उल्लेखनीय है कि 28 सितंबर, 2002 को सलमान की टोयोटा लैंड क्रूजर ने बांद्रा पश्चिम में सड़क किनारे स्थित बेकरी को टक्कर मार दी थी। यह बेकरी गैलेक्सी अपार्टमेंट्स से नजदीक थी, जिसमें सलमान खान का घर है। इस घटना में बेकरी के बाहर सो रहे चार लोग घायल हो गए थे। चार घायलों में एक की मौत हो गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+