गुरदासपुर के बाद उधमपुर-क्या हो रही सुरक्षा बलों से चूक

नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) गुरुदासपुर में आतंकी हमले के कुछ दिनों के बाद बुधवार को फिर हमला बेहद गंभीर मसला है। यह चिंताजनक है कि इस बार आतंकी हमला जम्मू के उधमपुर क्षेत्र में हुआ है और वह भी बीएसएफ की बस पर।

After Gurdaspur, terror attack in Udhampur

बीएसएफ पर यह हमला जम्मू क्षेत्र में उधमपुर से 10 किमी दूर सनरूली हाईवे में हुआ है। सैनिकों की वर्दी पहने आतंकियों ने बीएसएफ की बस पर उस समय हमला किया, जब वह इलाके के सड़क मार्ग से गुजर रही थी। इस हाईवे पर हमला सुरक्षा बलों के लिए चिंता की बात है, क्योंकि अमरनाथ जाने वाले तीर्थयात्री अक्सर इसी मार्ग से होकर जाते हैं।

कहां होती चूक

यह समझ से बाहर की बात है कि सूचनाएं और आशंकाएं होने के बावजूद बार-बार हमारे सुरक्षाबल आतंकियों के आसान शिकार क्यों हो रहे हैं। ट्रेनिंग में कमी है या सर्तकता ही नहीं बरती जा रही।

दो जवान शहीद

इस आतंकी हमले में दो जवानों को अपने अमूल्य प्राण गंवाने पड़े हैं। एक आतंकवादी भी जवाबी फायरिंग में ढेर हुआ है जबकि दूसरा पकड़ लिया गया है।

जिंदा पकड़ा

वरिष्ठ लेखक ओमकार चौधरी ने ठीक ही कहा कि जिंदा पकड़ा गया आतंकी आम पब्लिक की मदद से काबू में आया है। शासन-प्रशासन को इन घटनाओं को रोकने के लिए कुछ प्रभावी कदम उठाने होंगे। सुरक्षाबलों को ज्यादा सतर्क रहना होगा। बता दें कि जम्मू कश्मीर में बीएसएफ की बस पर हुए आतंकी हमले में दो जवान शहीद हो गए हैं, वहीं पांच जवान घायल हुए हैं।

पता चला है कि बीएसएफ की जवाबी कार्रवाई के दौरान तीन स्थानीय नागरिकों को बंधक बनाकर एक आतंकी घने जंगल में चला गया था। इन स्थानीय नागरिकों ने आतंकी को जीवित पकड़ने में फोर्स की मदद की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+