गोल्डमैन के बाद जापानी कंपनी नोमुरा ने भी माना मोदी का लोहा

जापानी ब्रोकरेज कंपनी में राजनीतिक विशेषज्ञ एलेस्टेयर न्यूटन के मुताबिक भारत में 2014 के चुनावों के बाद केंद्र में अगली सरकार बीजेपी की अगुवाई वाली गठबंधन की होगी। हलांकि बाद में उन्होंने अपने बयान को थोड़ा बदलते हुए कहा कि बीजेपी या कांग्रेस किसी की अगुवाई में सरकार बने, एक स्थिर सरकार ही विकास गतिविधियों को आगे बढ़ा सकती है।
नोमुरा ऐसी दूसरी बहुराष्ट्रीय ब्रोकरेज कंपनी है जिसने मोदी की तारिफ में कसीदें पढ़े है और भारतीय राजनीति पर टिप्पणी की है। इससे पहले गोल्डमैन साक्श ने देश में शीर्ष राजनीतिक पद के लिये मोदी की उम्मीदवारी का समर्थन किया था।












Click it and Unblock the Notifications