अंतिम संस्कार के बाद घर वापस लौटी 'मृत' महिला, पुलिस के छूटे पसीने

पटियाला। पंजाब के पटियाला में एक चौकाने वाला मामले सामने आया है। जहां अंतिम संस्कार के बाद एक मृत महिला अपने पुरुष साथी के साथ पुलिस के पास पहुंच गई। महिला को देख पुलिस भी हैरान रह गई क्योंकि दो दिन पहले ही महिला का अंतिम संस्कार किया गया था। दरअसल मौत और महिला की गुत्थी थोड़ी उलझी हुई है।

after family performs last rites, Dead woman appears before Police in Patiala

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 12 दिसंबर को सनौर व देवीगढ़ रोड़ पर स्थित दक्षिण बाईपास के निकट बुधवार सुबह अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ। शव मिलने के दो दिन बाद पटियाल के एक परिवार के शव की पहचान अपने बेटी नैना रानी के रूप में की। जिसकी शादी रुपनगर जिले में चमकोर साबिह उपखंड के एक गांव में हुई है। पहचान होने के बाद पुलिस ने शव परिवार को सौंप दिया। परिवार वालों ने अपनी बेटी समझ शव का अंतिम संस्कार कर दिया। परिवार वालों ने बेटी की हत्या के पीछे एक ट्रक ड्राइवर को जिम्मेदार ठहराया जो नैना से प्यार करता था। दोनों कही चले भी गए थे।

परिवार वालों ने बताया कि उसने उसकी बेटी को मौत के घाट उतारा है। बुधवार को सदर पुलिस स्टेशन एसएचओ जसविंदर सिंह तिवाना ने कहा कि रूपनगर पुलिस से जानकारी मिली की नैना अपने प्रेमिका के साथ चमकोर साहिर लौट आई है। अब पुलिस ने परिवार वालों से जब शव के पहचान के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि वो लोग चुड़ियां और कपड़े देखकर पहचान की थी। अब पुलिस के सामने सबसे बड़ी मुश्किल खड़ी हो गई है कि आखिर वो महिला कौन थी जिसा शव बरामद हुआ था। क्योंकि अब तो उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+