बेटी जोया और शज़ा के बाद अब निर्माता करीम मोरानी भी Covid19 पॉजिटिव पाए गए
मुंबई। बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर निर्माता करीम मोरानी का भी कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है। इससे पहले निर्माता की दोनों बेटियों क्रमश शज़ा और जोया के Covid-19 संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। सबसे पहले श्रीलंका से टूर करके लौटीं निर्माता करीम मोरानी की बेटी शज़ा का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव होने की खबर सुर्खियां बनी थी, जिसके बाद उनकी दूसरी बेटी जोया के भी टेस्ट पॉजिटिव रिपोर्ट किए गए।

गौरतलब है निर्माता करीम नोरानी की बड़ी बेटी ज़ोया मोरानी मीडिया के सामने आकर खुद के कोरोना वायरस पॉजिटिव होने की पुष्टि की थी। उन्होंने कहा, "मेरा परीक्षण इस बार पॉजिटिव आया है।" जोया मोरानी ने बॉलीवुड फिल्म भाग जॉनी में एक्टर कुणाल खेमू के अपोजिट नज़र आई थीं।

निर्माता करीम मोरोनी की बड़ी बेटी ज़ोया को जहां मुंबई के कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं, वहीं शज़ा का मनानावती अस्पताल में इलाज चल रहा हैं। अस्पताल में भर्ती फिल्म निर्माता की दोनों बेटियों को फिलहाल आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है, जहां उनका आवश्यक उपचार चल रहा है।

रिपोर्टे के मुताबिक देशव्यापी लॉकडाउन की घोषणा से ठीक पहले करीम मोरानी की बेटी शज़ा श्रीलंका से लौटी थी। मीडिया से बातचीत में खुद निर्माता करीम मोरानी ने बताया था कि शज़ा को कोरोना वायरस पॉजिटिव की पुष्टि की थी, लेकिन उस समय तक शज़ा में कोई लक्षण नहीं थे। उसे फिलहाल नानावती अस्पताल में भर्ती कराया है, जिसके बाद जोया मोरानी का टेस्ट पॉजिटिव आया और अब पिता करीम मोरानी भी पॉजिटिव पाए गए हैं।

गौरतलब है निर्माता करीम मोरानी और उनकी दोनों बेटियों को कोरोना वायरस महामारी के टेस्ट पॉजटिव आने के बाद फिल्मी दुनिया से जुड़ी तमाम हस्तियां भी सकते में आ गई हैं। खासकर उनके हाथ अधिक फूल गए हैं, जो निर्माता करीम मोरानी के निवास स्थान जुहू में अगल-बगल रहते हैं। इनमें महानायक अमिताभ बच्चन और सुपरस्टार ऋतिक रोशन प्रमुख हैं।
यह भी पढ़ें- Good Job done: लॉकडाउन के बीच IRCTC ने लाखों जरूरतमंदों तक पहुंचाया खाना!


Click it and Unblock the Notifications
