कोरोना महामारी के बीच दिल्ली में डेंगू का खतरा, अगस्त में 72 नए केस ने बढ़ाई चिंता
नई दिल्ली, 07 सितंबर। देश की राजधानी में कोरोना महामारी के बाद डेंगू का खतरा भी लगातार बना हुआ है। इस साल दिल्ली में 124 डेंगू के नए मामले सामने आ चुके हैं। 1 जनवरी से 4 सितंबर के बीच दिल्ली में डेंगू के मामले सबसे अधिक हैं। वर्ष 2018 की तुलना में पिछले 9 महीनों में डेंगू के सबसे अधिक मामले सामने आए हैं। 2018 में डेंगू के 137 मामले सामने आए थे।

सिर्फ अगस्त माह में ही डेंगू के 72 केस सामने आए थे। रिपोर्ट के अनुसार अकेले अगस्त माह में इस साल डेंगू के कुल 58 फीसदी केस आ चुके हैं। हालांकि सितंबर के शुरुआती चार दिन में डेंगू के एक भी मामले सामने नहीं आए हैं। बता दें कि डेंगू के मच्छर साफ जमे हुए पानी में पनपते हैं, जबकि मलरिया के मच्छर गंदे पानी में पैदा होते हैं। डेंगू के मामले सबसे अधिक जुलाई से नवंबर माह के बीच बढ़ते हैं लेकिन यह अवधि दिसंबर के दूसरे हफ्ते तक भी बढ़ सकती है।
निकाय रिपोर्ट के मुताबिक इस साल 28 अगस्त तक डेंगू के 97 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 4 सितंबर तक डेंगू के 124 मामले सामने आए हैं। अगर अलग-अलग महीनों में दिल्ली में डेंगू के मामलों की बात करें तो जनवरी में जीरो मामले, फरवरी में 2, मार्च में 5, अप्रैल में 10, मई में 12, जून में 7 केस सामने आए हैं। पिछले साल डेंगू के 96, 2019 में 122, 2018 में 137, 2017 में 829, 2016 में 771 डेंगू के मामले सामने आए थे।
Recommended Video
अच्छी बात यह है कि डेंगू से अभी तक दिल्ली में डेंगू से किसी भी मरीज की मृत्यु नहीं हुई है। निकाय की रिपोर्ट के मुताबिक मलेरिया के 57 मामले, चिकनगुनिया के 32 मामले इस साल 28 अगस्त तक सामने आ चुके हैं। बता दें कि मलेरिया और चिकनगुनिया के मरीज को तेज बुखार आता है, लेकिन कोरोना महामारी के समय में डॉक्टरों को इसको लेकर भ्रम होता है कि कहीं मरीज कोरोना संक्रमित तो नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications