कांग्रेस के 'छोले भठूरे' जैसा ना हो जाए भाजपा का उपवास, मोदी-शाह ने नेताओं को दिए ये निर्देश
Recommended Video

नई दिल्ली। जिस तरह से कांग्रेस के एक दिन के उपवास से पहले नेताओं के छोले-भटूरे खाते हुए फोटो सामने आई थी, उसके बाद कांग्रेस को काफी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा था। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी किसी भी हाल में इस शर्मिंदगी का सामना नहीं करना चाहती है, लिहाजा कांग्रेस के छोला-भटूरा प्रकरण से सीख लेते हुए पार्टी ने अपने नेताओं को सख्त निर्देश दिया है कि वह खाना खाते वक्त अपनी तस्वीर खिंचाने से बचे।

12 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम भाजपा सांसद उपवास करेंगे, यह उपवास कांग्रेस के उपवास के जवाब में हैं। जिस तरह से इस बार संसद का पूरा सत्र विपक्ष के हंगामे की भेंट चढ़ गया उसके खिलाफ भाजपा के सांसद एक दिन का उपवास रखेंगे। पार्टी का आरोप है कि विपक्ष के हंगामे की वजह से पूरा सत्र धुल गया और सदन में एक भी काम नहीं हुआ। गौरतलब है कि 2 अप्रैल को दलितों के भारत बंद के बाद कांग्रेस ने सदन के भीतर केंद्र सरकार को जमकर घेरा और सदन की कार्रवाई को नहीं चलने दिया था।
इस पूरे प्रकरण को लेकर कांग्रेस की ओर से एक दिन का उपवास रखा गया था। लेकिन उपवास से पहले कांग्रेस के नेताओं की रेस्टोरेंट में छोला-भटूरा खाने की तस्वीर सामने आने के बाद इसका जमकर मजाक उड़ा था। तस्वीरों में पार्टी के नेता अजय माकन, अरविंदर सिंह लवली और हारुन यूसुफ को देखा जा सकता है। इन नेताओं की तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद इन्हे काफी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा था। पार्टी के उपवास को लोग उपहास तक कहने लगे थे। इस उपवास से पहले भाजपा सांसदों की बैठक हुई, जिसमे 12 अप्रैल के उपवास को लेकर चर्चा की गई। हर्षवर्धन ने इस दौरान कार्यकर्ताओं से कहा कि वह सतर्क रहें ताकि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को आपको निशाना बनाने का मौका नहीं मिले।
इसे भी पढ़ें- बधाइयों पर बोलीं आईएएस टीना डाबी, मैं तो अतहर से पहले ही कर चुकी शादी
देखें-VIDEO: तौलिया बांधकर डांस कर रही थी एक्ट्रेस, गलत जगह लग गया हाथ और फिर.
ये भी पढ़ें-बीच सड़क न्यूड होने वाली एक्ट्रेस का खुलासा: वेश्यालय बन चुके फिल्म स्टूडियो












Click it and Unblock the Notifications